कांग्रेस पार्टी की विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अहम बैठक

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक,
खबर शेयर करें:

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, जखोली में 2027 चुनाव की तैयारी हेतु अहम बैठक।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मयाली बाजार में आयोजित।

रुद्रप्रयाग जिले के विकासखण्ड जखोली में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मयाली बाजार में आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष (कांग्रेस, रुद्रप्रयाग) कुलदीप कण्डारी ने उन्हें एकजुटता का मंत्र दिया।

कण्डारी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचें और भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली के फलस्वरूप फैले असंतोष और तमाम विफलताओं को उजागर करें। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। जिलाध्यक्ष ने निस्वार्थ भाव से कांग्रेस का कुनबा बढ़ाने और घर-घर जाकर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया, ताकि 2027 में जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित की जा सके।

बैठक के दौरान, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी ने एक भावनात्मक घोषणा की। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में गणेश गौदियाल की हार के दिन ही उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था, जिसे पार्टी ने स्वीकार नहीं किया। सकलानी ने कहा कि वह 30 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में सेवा कर रहे हैं और अब वह यह दायित्व नई पीढ़ी को सौंपना चाहते हैं। इस घोषणा के साथ ही उन्होंने अपने पद से औपचारिक रूप से त्यागपत्र दे दिया और आश्वस्त किया कि वह हर समय पार्टी के साथ खड़े रहेंगे।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह बुटोला (स्यूर) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी विरोध की परंपरा को खत्म करके एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया, जिसका लक्ष्य 2027 के चुनाव में जनपद रुद्रप्रयाग की दोनों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस पार्टी के विधायक चुनकर विधानसभा भेजना है।

संगठनात्मक ढांचे पर बोलते हुए प्रदीप थालियाल ने सुझाव दिया कि 112 बूथ वाले जखोली विकासखण्ड को 3 मंडलों में विभाजित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक विषमताओं के चलते जखोली को 3 हिस्सों में बांटना होगा। यह प्रस्ताव CWC (कांग्रेस कार्य समिति) की बैठक में रखा जाएगा, जहां ब्लॉक का निर्माण होता है, जिसके बाद नए ब्लॉक अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। उन्होंने रुद्रप्रयाग में अजय पुण्डीर को BLA-1 नियुक्त किए जाने की जानकारी दी और पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप BLA-2 और BLA-3 बनाने की जरूरत बताई, जो प्रत्येक बूथ पर मतदाता की सूचना रख सकें, जिससे कांग्रेस मजबूत होगी।

बैठक में किरण नौटियाल (जिला पंचायत सदस्य जवाडी), पूर्व प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, पीसीसी अर्जुन गहरवार, वीरेन्द्र बुटोला, जसपाल लाल, हरीश गुसाईं (ब्लॉक अध्यक्ष अग्सत्यमुनि), सुरेंद्र सकलानी (ब्लॉक अध्यक्ष मयाली), और हरीश सिंह पुण्डीर (पूर्व प्रधान मयाली), शम्भू प्रसाद कोठारी क्षेत्रपंचायत सदस्य कोठियाड़ा, अजय पुण्डीर ग्राम प्रधान खरगेड़ सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं और नेताओं की उपस्थिति रही।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->