117 घंटे के रेस्क्यू अभियान में 12 श्रमिक सुरक्षित बाहर

117 घंटे की जंग का हुआ अंत: 12 श्रमिक सुरक्षित निकले, 10 की मौत; रेस्क्यू योद्धाओं को सलाम,
खबर शेयर करें:

 

117 घंटे के रेस्क्यू अभियान में 12 श्रमिक सुरक्षित बाहर, 10 श्रमिकों की दुःखद मौत।


 लगातार 117 घंटे से अधिक समय तक जुटे सभी रेस्क्यू कर्मियों के साहस, समर्पण और मानवीय जज्बे को सलाम। 

दिन-रात चले जटिल अभियान का अंतिम चरण पूरा, फायर सर्विस, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत कई एजेंसियों ने निभाई अहम भूमिका।

लगभग 117 घंटे से अधिक समय तक चले चुनौतीपूर्ण एवं जटिल रेस्क्यू अभियान में आखिरकार टनल में फंसे सभी श्रमिकों तक पहुंच बनाई गई। अभियान के दौरान कुल 12 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाला गया, जबकि 10 श्रमिकों की दुखद मौत हो गई। इस दौरान रेस्क्यू टीमों ने बेहद कठिन परिस्थितियों के बीच दिन-रात लगातार अभियान चलाते हुए पानी की निकासी, मलबा हटाने, फंसी मशीनरी को बाहर निकालने और टनल के संभावित हिस्सों में सघन सर्च अभियान संचालित किया।

अभियान के पहले दिन रेस्क्यू टीमों ने टनल से 19 श्रमिकों को बाहर निकाला, जिनमें 12 घायल श्रमिक और सात मृत श्रमिक शामिल थे। इसके बाद 15 अगस्त को एक और श्रमिक का शव बरामद किया गया। अभियान के अंतिम चरण में 18 अगस्त को टनल में लापता चल रहे शेष दो श्रमिकों को भी बाहर निकाला गया। इसके साथ ही लंबे समय से जारी रेस्क्यू अभियान का अंतिम चरण पूरा हुआ।

रेस्क्यू के दौरान टनल के भीतर जमा पानी सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल रहा। पानी की निकासी के लिए सक्शन पंप समेत आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। मलबे और दुर्गम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू टीमों ने संभावित स्थानों की बारीकी से सर्चिंग की और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए अभियान को आगे बढ़ाया। कई स्थानों पर फंसी मशीनरी को हटाकर रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम बनाई गई।

पूरे अभियान में फायर सर्विस, जिला पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी जोशीमठ, आईटीबीपी गौचर, सेना जोशीमठ, डीडीआरएफ, सीआईएसएफ, जिला प्रशासन और टीएचडीसी समेत विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विपरीत परिस्थितियों में लगातार 117 घंटे से अधिक समय तक जुटे सभी रेस्क्यू कर्मियों के साहस, समर्पण और मानवीय जज्बे को सलाम किया जा रहा है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->