त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में आजमा रहे प्रत्याशी किस्मत

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जखोली ब्लॉक में प्रधान, क्षेत्र पंचायत के लिए कितने आवेदन हुए,
खबर शेयर करें:

 हिमालय आवाज-

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में आजमा रहे प्रत्याशी किस्मत।

नामांकन पत्रों की हुई जांच पूरी अब चुनाव चिन्हों का इंतजार फिर बनेगी छोटी सरकार।

जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली में लोकतंत्र के इस महापर्व में चुनावी समर में प्रत्याशियों ने अपनी ताल ठोकनी शुरू कर दी है। पंचायत चुनावों की तारीखों का एलान होते ही लंबे समय से चुनाव के मैदान में दमखम दिखाने वाले कई की मंशा पर आरक्षण ने पानी फेर दिया और कई सामान्य ग्रामीण ऐसे चुने गए जिन्होंने कभी सोचा भी नही था कि में पंचायत प्रतिनिधि बनूंगा।

विकासखंड जखोली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ताल ठोकने वाले प्रत्याशी जिसमें क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्यों के पद हेतु नामांकन किये गए जिनका विवरण-

क्रम संख्या पद का नाम     कुल पदों की संख्या     कुल नामांकन     नामांकन वापस
1    क्षेत्र पंचायत           40        139             11
2   ग्राम प्रधान             108       289             9
3   वार्ड सदस्य          788      139             2


छोटी सरकार के गठन व लोकतंत्र के प्रथम और महत्वपूर्ण स्थान पर चुनाव का बिगुल बजते ही आम मतदाताओं में प्रत्याशियों के व्यवहार और उनकी क्षमताओं का आंकलन करने की चर्चाएं चल रही हैं जो कहीं मुद्दों पर तो कहीं प्रत्याशी के व्यवहार पर आंकलित की जा रही हैं। अब देखना यह है कि इस चुनावी संग्राम में कितने प्रत्याशी आम मतदाताओं की उम्मीदों पर खरे उतरने में कामयाब होतें हैं। 
खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->