काकड़ागाड़ में बोलेरो गाड़ी के ऊपर गिरे पहाड़ी से गिरे पत्थर

पहाड़ी से गिरे पत्थर चार व्यक्तियों में एक ने मौके पर ही दम तोड़,
खबर शेयर करें:

 हिमालय की आवाज़/

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ा गाड़  में बोलेरे वाहन पहाड़ी से गिर रहे पथ्थर की चपेट में। 

वाहन में 5 सवारियां थी सवार एक ने मौके पर ही दम तोड़ा।

जनपद रुद्रप्रयाग के थाना ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत कुण्ड और काकड़ागाड़ के बीच इस क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते मलबा एवं पत्थर गिरने से इस स्थान पर पहाड़ी से पथ्थर गिरने का भय लगातार बना हुआ है। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ने से इस मार्ग पर आवाजाही बढ़ गयी है।  

अभी थोड़ी देर पहले अगस्तमुनि की तरफ से केदारनाथ की तरफ जाने वाले बुलेरो वाहन पर काकड़ागाड़ के पास पहाड़ी से बड़ा बोल्डर/पत्थर गिरने से यात्री घायल हो गए हैं पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान तक एक यात्री की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हो रही है।

तीनो घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। 

मृतक

राजेश रावत पुत्र राय सिंह रावत 

निवासी लम्बगांव टिहरी गढ़वाल उम्र- 38 वर्ष

गम्भीर घायल 

1- शैलेश कुमार यादव पुत्र मोहन लाल यादव निवासी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ उम्र 24 वर्ष 

2- लक्ष्मण पुत्र धनीराम यादव निवासी उपरोक्त उम्र 24 वर्ष 

 सामान्य घायल 

1- ओंकार सिंह राजपूत पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष 

2- दिपेश यादव पुत्र गोविन्द यादव निवासी उपरोक्त उम्र 19 वर्ष 

3- चित्रांश साहू पुत्र ओंकार साहू निवासी उपरोक्त उम्र 24 वर्ष।

इस दुर्घटना संभावित क्षेत्र से जिलाप्रशासन को बारिश के मौसम तक बांसबाड़ा पुल से व गंगोत्री यमुनोत्री धाम से आने वाले वाहनों को मयाली गुप्तकाशी मोटरमार्ग से श्री केदारनाथ की यात्रा पर भेजा जा सकता है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->