तिलवाडा रुद्रप्रयाग मोटरमार्ग पर स्कूटी सवार महिला के ऊपर गिरा पहाड़ी बोल्डर

स्कूटी सवार महिला के ऊपर गिरा पहाड़ी बोल्डर,
खबर शेयर करें:

 तिलवाडा रुद्रप्रयाग मोटरमार्ग पर स्कूटी सवार महिला के ऊपर गिरा पहाड़ी बोल्डर।

रूद्रप्रयाग गौरीकुण्ड़ राजमार्ग 107 पर हादसे में महिला हुई चोटिल श्रीनगर रेफर।

रूद्रप्रयाग गौरीकुण्ड़ राजमार्ग संख्यां 107 पर आज सुबह स्कूटी सवार महिला के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर छिटककर गिरने से हुए हादसे के कारण महिला चोटिल हो गयी। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने आफिस के लिए तिलवाड़ा से रूद्रप्रयाग की तरफ जा रही थी कि भटवाड़ी सैण के पास पहाड़ी से एक बडा जबरदस्त बोल्डर महिला के स्कूटी के उपर गिर गया और महिला की स्कूटी बोल्डर के नीचे आ गयी और महिला गम्भीर चोटिल हो गयी।

इस दुर्घटना में घायल महिला को स्थानीय निवासीयों और राहगीरों द्वारा जिलाअस्पताल रुद्रप्रयाग पहुँचाया गया। जिला अस्पताल से घायल महिला को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रैफर कर दिया गया।

भटवाड़ी सेंण के पास लूज बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी रहने के चलते दो पहिया या चार पहिया वाहन से आने जाने वाले लोग पत्थरों के गिरने से सहमे रहते हैं। घटना में स्कूटी संख्या यूके 13 बी 0522 पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गयी है।  यह हादसा सुबह 10 बजे के आस पास हुआ जब महिला अपने आफिस के लिए घर से निकली थी लेकिन महिला ने हेल्मेड पहन रखा था जिससे महिला की सर पर चोट नहीं आयी है।

इस घटना से स्पष्ट है कि अच्छा हेलमेट पहनने से दुर्घटना के समय सिर की चोट से बचा सकता है। इस घटना से यह सबक दुपहिया वाहन चलाने वालों के लिए नजीर है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->