मानेन्द्र कुमार /चौपता दुर्गाधार।
चौपता मंडल में भाजपा के चुनावी कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं में नया जोश।
सतेराखाल चोपता भाजपा मण्डल के अन्तर्गत चोपता में विधान सभा केदारनाथ उप चुनाव निमित्त मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ।
रुद्रप्रयाग- आज भारतीय जनता पार्टी के सतेराखाल चोपता मण्डल स्थान चोपता में विधानसभा केदारनाथ उप चुनाव के निमित्त, केदारनाथ विधानसभा की कर्मठ प्रत्याशी आशा नौटियाल ने अपने कर कमलों द्वारा रिबन काट कर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया, भाजपा कार्यालय उद्घाटन मौके पर आशा नोटियाल ने भारी संख्या में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओ का आभार जताते हुए कहा मंडल में सभी लोगों ने तन मन धन से काम करके इस उप चुनाव को भव्य रूप देना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त केदार घाटी में आठ सौ करोड़ रुपए की विकास कार्यों घोषणाएं जारी की है। जिन घोषणाओं पर धरातल पर काम चल रहा है। इन घोषणाओं में इस क्षेत्र से भी पॉलिटेक्निक का मामला, बुगाणी मोटर मार्ग, तुंगनाथ मन्दिर सोंदरीयकरण, आदि पर काम चल रहा है, भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कहा, जब तक मेरे शरीर में प्राण है सांसे हैं तब तक मैं समस्त केदार घाटी के लिए काम करती रहूंगी।
भाजपा कार्यलय उद्घाटन के शुभअवसर पहुंचे कोटद्वार के पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत ने अपने संबोधन में कहा सर्वप्रथम हम केदारनाथ विधानसभा की पूर्व विधायक स्व० शैला रानी रावत जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मंडल के अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के लिए काम करना है। आने वाली बीस तारिक को भाजपा प्रत्याशी आशा नोटियाल को भारी मतों से विजय बनाकर विधानसभा देहरादून भेजना है।
दो महिने से मण्डल में प्रवास कर रहे भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम कंडारी ने जानकारी देते बताया कि इस मंडल में उन्नतीस बूथ है। सभी बूथों पर प्रवासियों द्वारा क्षेत्र के वरिष्ठ जनों, बुद्धिजीवियों, पत्रकार बंधुओ, सभी मातृशक्तियों से सीधा संपर्क किया जा रहा है। क्षेत्र का माहौल ऐसा बना हुआ है, साफ-साफ पता चल रहा है कि इस बार सभी वर्ग के लोग भाजपा के समर्थन में खड़े हैं। इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी।
कार्यालय उद्घाटन के शुभ अवसर पर, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री अजय सेमवाल, जिला मंत्री गम्भीर सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्तवाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सविता भण्डारी, शीला रावत, सरला भट्ट, मण्डल महामंत्री विक्रम पेलडा, सचेंद्र रावत, दीपराज बंगारी, घनश्याम पुरोहित, मेहरबान सिंह रावत सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे,