सतेराखाल चोपता भाजपा मंडल में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

चोपता भाजपा मंडल में सदस्यता अभियान
खबर शेयर करें:

रिपोर्ट मानेंद्र कुमार पप्पू/दुर्गाधार,चोपता

सतेराखाल चोपता भाजपा मंडल में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

रुद्रप्रयाग-- मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान के निमित्त चोपता बाजार में समीक्षा बैठक की गई, बैठक में मंडल के सभी बूथों पर बने नए सदस्यों की रूपरेखा ब्यौरा अंकित किया गया

           

 मण्डल की समीक्षा बैठक लेते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम कंडारी ने सभी शक्ति केंद्रो के प्रवासी प्रभारियों, कार्यकर्ताओं से पहले से आज तक के बने सभी भाजपा के नए सदस्यों  की जानकारी ली आज तक कितने नए सदस्य बने हैं और मंडल में कितने बूथों के ग्राम वासियों लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है केदारनाथ विधानसभा  उप चुनाव निमित्त मंडल प्रभारी प्रवासी कंडारी ने सभी भाजपा पदाधिकारीयों  कार्यकर्ताओं को अवगत कराया अभी और भी नए सदस्य बनने हैं ज्यादा से ज्यादा  सदस्यों का लक्ष्य इस मंडल से जाना है । सभी बूथों पर जब भाजपा के नए सदस्य बनेंगे तभी बूथ और हम मजबूत हो पाएंगे अभी तक इस मंडल में छ: हजार उन्नतीश नए सदस्य बने हैं नए सदस्य बनाने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को भी सुने

सतेराखाल- चोपता भाजपा मण्डल के अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट ने, शक्ति केंद्र प्रवासियों के साथ नए सदस्यों की ऑनलाइन बत्तीश सौ ईक्यावन और ऑफलाइन सत्ताईस सौ अठ्ठतर टोटल 6029 संख्या बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं  से कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है , ऐसे विचारधारा के  लोगों को अधिक से अधिक भाजपा में जोड़ना है मंडल के सभी बूथों  के अगल-बगल सभी ग्राम सभाओं में सभी वर्ग के व्यक्तियों को साथ लेकर इस सदस्यता अभियान को सफल बनाना है, ताकि इस सदस्यता अभियान में इस मंडल से  भाजपा संगठन में एक अच्छा संदेश जाए मंडल अध्यक्ष भट्ट ने सदस्यता अभियान के साथ-साथ मंडल के सभी बूथों, मंडल में सभी ग्राम सभाओ में  कार्यकर्ताओं से कमल का झंडा लगाने का भी आह्वान किया 

समीक्षा बैठक के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रुद्रप्रयाग व सतेराखाल शक्ति केंद्र के प्रवासी सुरेंद्र प्रसाद जोशी, मायकोटी शक्ति केंद्र के प्रवासी घनश्याम पुरोहित, दुर्गाधार शक्ति केंद्र के प्रवासी दरमियांन सिंह जख्वाल, चोपता शक्ति केंद्र के प्रवासी दीपराज बंगारी, फलासि शक्ति केंद्र के प्रवासी मेहरबान सिंह रावत, घिमतोली शक्ति केंद्र प्रवासी  जगदीश सिंह नेगी, काण्डेई शक्ति केंद्र के प्रवासी बृजभूषण वशिष्ठ, द्वारीधार शक्ति केंद्र के प्रवासी शैलेंद्र भंडारी, मंडल मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार, अनु० मोर्चा के   अध्यक्ष  अमित कुमार, मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष राखी गुसाई, शक्ति केंद्र दुर्गाधार के संयोजक रामेश्वर सेमवाल, चामक् के बूथ  अध्यक्ष सर्वेश्वर चमोला, मालकोटि कुमोली बूथ अध्यक्ष भरत सिंह नेगी, बवाई के बूथ से गंभीर सिंह नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->