मानेन्द्र कुमार/ चोपता रुद्रप्रयाग।
सभी बूथों को मजबूत करना अति आवश्यक है -विक्रम कंडारी।
भाजपा के संगठन द्वारा विधानसभा केदारनाथ उपचुनाव के लिए लगातार की जा रही तैयारियों की समीक्षा।
रुद्रप्रयाग _ आज सतेराखाल चोपता भाजपा मंडल के बूथों पर बूथ कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया, जिस बैठक में भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा बूथ कमेटियों के सदस्यों का वृत्त लिया गया।
विधानसभा केदारनाथ उपचुनाव के निमित्त सतेराखाल चोपता भाजपा मंडल में मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में मंडल में पड़ने वाले बूथों पर बूथ कमेटियां कार्यकारिणी पर जोर दिया गया।
दुर्गाधार के शक्ति केंद्र संयोजक दरमियांन सिंह जखवाल ने बूथ 158 बोरा ग्राम सभा मैं पहुंच कर बूथ सदस्यों का वृत्त लेते हुए कहा बूथ सदस्यों को सक्रिय होना जरूरी है, जब बूथ सदस्य मजबूत होंगे, तभी सफल चुनाव जीता जा सकता है।
कई दिनों से मंडल प्रवास पर रह रहे,प्रदेश कार्य समिति सदस्य व मंडल प्रवासी विक्रम कंडारी ने सभी ग्राम वासियों को अवगत कराया, कि आजकल भाजपा संगठन के निर्देशानुसार हम सभी प्रवासियों द्वारा मण्डल में सभी ग्राम सभाओं में भ्रमण किया जा रहा है, पार्टी विषय पर विस्तार रूप से चर्चा करते हुए कंडारी ने कहा हर बूथ कार्यकर्ता ही संगठन की असली प्राण शक्ति है, बूथ स्तर मजबूत करना अति आवश्यक है।
वहीं बूथ स०164 कोल्हू भन्नु दीपराज बंगारी, बूथ स० 133 स्वारी ग्वांश जगदीश सिंह नेगी, बूथ स० 166 तडाग मेहरबान सिंह रावत, बूथ स०169 थापल गांव शैलेंद्र सिंह भंडारी, बूथ स० 167 पर बृजभूषण वशिष्ठ, मायकोटी बूथ स० 149 से घनश्याम पुरोहित के द्वारा सभी बूथ सदस्यों और ग्राम वासियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए, कई पुरुष वर्ग मातृ शक्तियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट ने सभी बूथों पर भाजपा सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों की रूपरेखा अवगत कराते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी को साथ लेकर चलती है, हम सभी को साथ में रहकर संगठन के लिए काम करना है।
बूथ कमेटी कार्यकारिणी की अलग अलग बैठक के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सविता भंडारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह गुसाई, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमित प्रदाली, मंडल महामंत्री अर्जुन नेगी, मंडल मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार, मंडल मंत्री मीनाक्षी बर्तवाल, मंडल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष राखी गुसाई, अमित कुमार, प्रहलाद सिंह रावत सहित सभी बूथों के कार्यकारिणी सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहे।