बकरी चराने गई नाबालिग से छेड़छाड़- आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तार।
नाबालिग लड़की को अपनी हवस का निशाना बनाने के लिए टॉफी का लालच देकर उसके साथ छेड़छाड़।
बड़े बड़े हवाई दावे करने वाली भाजपा जिसमें एक नारा बहन- बेटी के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी मैदान में। इस नारे को देने वाले भाजपा के नेता ने ही जंगल में बकरी चराने गई नाबालिग लड़की को अपनी हवस का निशाना बनाने के लिए टॉफी का लालच देकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इस घटना के सामने आने के बाद राजनैतिक गलियारों में हुयी चर्चाएं और घटना पर मचे हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। भाजपा ने इस मामले पर हो रही चर्चाओं और किरकिरी के बाद ने नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस द्वारा गिरप्तार किए गए पार्टी नेता को आरोप मुक्त होने तक पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
अल्मोड़ा जनपद के सल्ट राजस्व क्षेत्र में जंगल में बकरी चराने के लिए गई नाबालिक लड़की को टाफी का झांसा देकर उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता भगवत सिंह बोरा को पुलिस ने इस घटना के बाद मचे हंगामा के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि 24 अगस्त 2024 को हुई छेड़छाड़ की इस वारदात की सूचना 30/08/2024 को मिली। प्राप्त सूचना के बाद आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ पोक्सो एक्ट एवं डीएस की धारा 74 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का दावा है कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। इस मामले में जाँच की कार्यवाही चल रही है।
घटनाक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए भगवत सिंह बोरा को तत्काल प्रभाव से बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया है। उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने इस घटना को लेकर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं पर अत्याचार करने का अपने नेताओं को खुला लाइसेंस दे रखा है। उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध की मानसिकता के कारणों पर शोध की आवश्यकता है आखिर क्यों इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं।