मानेंद्र कुमार पप्पू/दुर्गाधार चोपता
भाजपा मंडल सतेराखाल चोपता की सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्न हुई।
भाजपा संगठन के द्वारा पूरे भारत में, प्रदेश व सभी जिलों मंडलों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
रुद्रप्रयाग-- भाजपा मंडल सतेराखाल चोपता के अंतर्गत गेस्ट हाउस दुर्गाधार मैं मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान 2024 संगठन पर्व मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केदारनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष देव प्रकाश सेमवाल का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया, कार्यक्रम की शुरुआत मंडल महामंत्री अर्जुन नेगी के संचालन में अभिनंदन स्वागत के साथ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता, पंडित दीनदयाल के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता देव प्रकाश सेमवाल ने भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा भाजपा संगठन के द्वारा पूरे भारत में ,प्रदेश व सभी जिलों मंडलों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, इसी उद्देश्य से मुझे इस मंडल में आने का अवसर प्राप्त हुआ, मंडल में निवास करने वाले सभी प्रदेश स्तरीय जिला व मंडल के सभी पदाधिकारीयों का वृत्त लेते हुए उन्होंने कहा एक सितंबर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाना है, दो सितंबर को हमारे उत्तराखंड में भी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ होना है।
हम सभी को अनुशासन में रहकर भाजपा संगठन के लिए काम करना है सभी लोग याद रखें अटल बिहारी वाजपेई ने बोला था पुराना कार्यकर्ता एक भी खोना नहीं चाहिए भीड़ इकट्ठा करके कोई उद्देश्य नहीं कार्यकर्ता कम हो पर काम के होने चाहिए, जो निस्वार्थ भाव सेवा से कम करें, इस अभियान में सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा नए सदस्यों को जोड़े।
संगठन पर्व सदस्यता अभियान मंडल संयोजक सचेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस मंडल में उन्नतीश बूथ हैं, तीन सदस्यों की टोली बननी है प्रत्येक बूथ पर दो सौ नये सदस्य बनने हैं, भाजपा संगठन के द्वारा दिए गए न० 8800002024, पर मिस काल के माध्यम से एक लिंक आएगा उसमें नए सदस्य की रूपरेखा सारणी भरनी है।
वही मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट ने भारी संख्या में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं माता बहनों का आभार प्रकट किया साथ ही साथ इस मंडल से ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा जायेगा, कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ।
सदस्यता अभियान मंडल कार्यशाला के शुभ अवसर पर, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी बुद्धिबल्लभ थपलियाल, भाजपा जिला आईटी संयोजक विकास नौटियाल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमित प्रदाली, अनु०मोर्चा के जिला मंत्री, भागचंद् लाल, मण्डल मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मण बर्त्वाल, दलबीर सिंह राणा, मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष दुर्गा करासी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष राखी गुसाई, मंडल कोषाध्यक्ष राकेश रावत, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हिम्मत सिंह रावत, अनू० मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, गौरव सुप्रियाल, मंडल उपाध्यक्ष हरीश गुसाई, भागचंद नेगी, रामेश्वर सेमवाल, दीपक नेगी, मगन नेगी,विनोद डिमरी, गोकुल लाल टम्टा, बलवीर सिंह बर्त्वाल, पंकज सिंह जगवाण,त्रिलोक सिंह नेगी, आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।