रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो
गुमशुदा महिला को थाना पोखरी पुलिस ने गैर प्रान्त उत्तर प्रदेश से 24 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।
चमोली- दिनांक 13/11/2023 को वादी द्वारा थाना पोखरी में आकर तहरीर दी गई कि उनकी विवाहिता पुत्री आज घर से बाजार गयी थी लेकिन वापस नहीं आयी है, काफी ढूँढखोज करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव (IPS) द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए, गुमशुदगी दर्ज करने तथा महिला की सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक चमोली के आदेश के अनुपालन में थाना पोखरी पर गुमशुदगी क्रमांक-04/2023 दर्ज कर विवेचना अ0उ0नि0 श्री प्रेम प्रकाश पुरोहित के सुपुर्द की गई।
महिला की तलाश हेतु गठित पुलिस टीम के अल्प समय किये गये भरसक प्रयासों, कुशल सुरागरसी-पतारसी, सीसीटीवी फुटेज की सहायता एवं सर्विलांस सेल की टैक्निकल टीम द्वारा दी गई महिला की सटीक लोकेशन के आधार पर गुमशुदा उपरोक्त को दिनांक 14/11/2023 को *बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश* से सकुशल बरामद किया गया। महिला के बालिग होने की दशा में नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाते हुए परिजनों के सुपुर्द किया गया।
👉 *Family Members Expressed Gratitude To Chamoli Police* महिला के गुमशुदा होने पर परिजन काफी परेशान थे। जिसके मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर पुलिस टीम आभार व्यक्त किया।
तलाशी के दौरान .पुलिस टीम
1. उ0नि0 श्री दिलबर सिंह कंडारी (थानाध्यक्ष पोखरी)
2. उ0नि0 श्री नवनीत भंडारी (प्रभारी सर्विलांस सेल चमोली)
3. अ0उ0नि0 प्रेम प्रकाश पुरोहित (थाना पोखरी)
4. मुख्य आरक्षी श्री अंकित पोखरियाल (सर्विलांस सेल)
5. हो0गा0 संजय


