भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान-यज्ञ का शुभारंभ

श्री त्रिपुरेश्वर महादेव मंदिर सूर्यप्रयाग में उत्तराखंड की प्रथम महिला कथावाचक पूज्या राधिका जोशी जी "केदारखण्डी" द्वारा कथा वाचन,
खबर शेयर करें:

 महेन्द्र कुमार पप्पू/ चोपता रुद्रप्रयाग।

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान-यज्ञ का शुभारंभ।

 श्री त्रिपुरेश्वर महादेव मंदिर सूर्यप्रयाग जिला रूद्रप्रयाग उत्तराखंड में कथा के प्रथम दिवस व्यासपीठ पर विराजमान उत्तराखंड की प्रथम महिला कथावाचक पूज्या राधिका जोशी जी "केदारखण्डी" के द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का महात्म्य बताया गया।




श्राद्ध पक्ष के पावन पर्व पर अपने पित्रों के मोक्षार्थ हेतु श्रीमान रामप्रसाद बडोनी जी सपरिवार के द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान-यज्ञ का आयोजन आज दिनांक 29 सितम्बर 2023 से श्री त्रिपुरेश्वर महादेव मंदिर सूर्यप्रयाग उत्तराखंड में किया गया है। 

   सात दिवसीय कथा के आज प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के प्रथम दिवस व्यासपीठ पर विराजमान उत्तराखंड की प्रथम महिला कथावाचक पूज्या राधिका जोशी जी "केदारखण्डी" के द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का महात्म्य बताया गया और कहा गया कि वह भक्तजन अति भाग्यशाली हैं जो समय समय पर अपने पित्रों को नमन करते रहते हैं।

    त्रिपुरेश्वर महादेव मंदिर की मंहत शंकरगिरी जी ने कहा वे परिवार धन्य हैं, जो देवस्थानों पर पुराणों का आयोजन करते हैं। और श्रीमान रामप्रसाद बडोनी जी का मंदिर प्रांगण में बनाए गए सत्संग भवन के लिए धन्यवाद किया और सभी भक्तजनों से निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा का श्रवण करने अवश्य पधारें।

कथा का लाइव प्रसारण नवीन जोशी जी के द्वारा यूट्यूब चैनल धेनु वर्षा एवं फेसबुक पेज राधिका जी पर किया जा रहा है। 

कथा में मधुर भजनों एवं संगीत पर विवेकानंद, ऋषिराज एवं विजेन्द्र चमोली साथ दें रहे हैं।

मंत्रोच्चार के द्वारा आचार्य दीपक थपलियाल, सतीश नौटियाल, सुभाष भट्ट, राजेश सेमवाल जी संपूर्ण क्षेत्र के वातावरण को शुद्ध कर रहे हैं। एवं साथ ही साथ कार्तिक सांउड के द्वारा दूर-दूर तक यह कथा पहुंचाई जा रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->