अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने समस्याओं का निराकरण करने की सरकार से मांग

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग व चमोली जिले के शिक्षकों की संयुक्त बैठक
खबर शेयर करें:

 हिमालय की आवाज/न्यूज पोर्टल

अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने समस्याओं पर चर्चा कर सरकार से निराकरण करने की मांग की।

वित्तविहीन सेवाओं का लाभ सहित विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक संबंधी आदेश का कड़ा विरोध करते हुए तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग।

गौचर। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग व चमोली जिले के शिक्षकों की संयुक्त बैठक शिक्षक संघ के संरक्षक व प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत की अध्यक्षता में गौचर में आयोजित कर सरकार से शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है। 

   शिक्षकों ने अशासकीय विद्यालयों में घटती छात्र संख्या, गोल्डन कार्ड सुविधा, समग्र शिक्षा, सामुहिक बीमा योजना, वित्तविहीन सेवाओं का लाभ सहित विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक संबंधी आदेश का कड़ा विरोध करते हुए तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। 

      गुरुवार को प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में गौचर के शिव गंगा लाज में आयोजित बैठक में तदर्थ प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ जनपद रुद्रप्रयाग व चमोली जिले के शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद थे। 

     इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष जेपी बहुगुणा, प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, संरक्षक व प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, जिलाध्यक्ष देहरादून अनिल नौटियाल, प्रधानाचार्य दिनेश डोबरियाल की उपस्थिति में शिक्षकों ने अपने समस्याएं प्रांतीय पदाधिकारियों के सम्मुख रखी हैं।

    प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ का पंजीकरण वर्ष 2017 में समाप्त हो गया था। लेकिन कई बैठकों की मांग के बावजूद प्रांतीय कार्यकारिणी ने पंजीकरण नहीं कराया। प्रांतीय कार्यकारिणी छह साल तक अवैधानिक रूप से कार्य करती रही। 

      उन्होंने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के हितों को ध्यान में रखते हुए अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के गठन का निर्णय लिया गया है। ताकि अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं को पुरजोर ढंग से उठाया जाए।

     प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, संरक्षक शिव सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष जेपी बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर अशासकीय विद्यालयों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व में प्रदत्त सभी सुविधाएं खत्म करती जा रही है। 

    कहा कि अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार,शासन व विभाग से समन्वय बनाकर जल्द इन समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। 

     इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण ने रुद्रप्रयाग से बलवीर सिंह रौथाण को जिलाध्यक्ष, बीरेंद्र सिंह बर्तवाल को महामंत्री व दिगम्बर सिंह पंवार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

    वहीं चमोली जिले से पूर्व प्रमुख पोखरी नरेंद्र सिंह रावत को जिलाध्यक्ष, दीपचंद्र सती को महामंत्री व गौरव पुरोहित को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

 इस दौरान बैठक में शिक्षक संघ के संरक्षक व प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वान,पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष जेपी बहुगुणा, देहरादून जिलाध्यक्ष अनिल नौटियाल, प्रधानाचार्य एसजीआरआर मोथरावाला दिनेश डोबरियाल, प्रदेश महामंत्री महादेव मैठाणी, गिरीश चंद्र सेमवाल, योगेश मिश्रा, रुद्रप्रयाग से जिलाध्यक्ष बलबीर रौथाण, महामंत्री बीरेंद्र सिंह बर्तवाल, कोषाध्यक्ष दिगम्बर पंवार, प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह राणा,  प्रधानाचार्य जयवीर सिंह नेगी,  प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह पडियार, प्रधानाध्यापक भूप सिंह वर्तवाल, यतवीर सिंह राणा, संतोष कुमार, महेंद्र जग्गी, सचिन, राजवर्धन राणा, श्रीमती संतोषी देवी,चमोली से जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख पोखरी नरेंद्र सिंह रावत, महामंत्री दीप चंद्र सती,  कोषाध्यक्ष गौरव पुरोहित, अशोक कुमार, सुनील बिष्ट, पूरन सिंह फर्सवाण, देवेंद्र चन्द्रवाल, दीपक पंवार, आशीष देवली, शेख शौकत,  बीआर सती, शंकर डिमरी, बलवंत सिंह, वीरेंद्र सिंह कठैत, उमेश चंद्र गैरोला, अनिल कुमार मैखुरी, राजेश कुमार, आनंदमणी देवली, दिगंबर वर्तवाल मौजूद थे। 

    कार्यक्रम का संचालन चमोली जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख पोखरी रहे नरेंद्र सिंह रावत ने किया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->