साइबर अपराध होने से कैसे बचें

साइबर अपराधों से कैसे बचें, साइबर अपराध होने पर क्या करें,
खबर शेयर करें:

 हिमालय की आवाज/न्यूज पोर्टल

चमोली पुलिस का जन जागरूकता अभियान लगातार जारी।

चौकी प्रभारी पीपलकोटी द्वारा छात्र-छात्राओं के मध्य जाकर विभिन्न विषयों की जानकारी देकर किया गया जागरूक।

चमोली - पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में चमोली पुलिस का जन जागरूकता अभियान लगातार जारी है, तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों, युवाओं में नशे की प्रवृत्ति व नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में अधिक से अधिक लोग जागरूक बनें इस उद्देश्य से चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 12/08/2023 चौकी प्रभारी पीपलकोटी उ0नि0 नरेन्द्र पुरी द्वारा राजकीय इन्टर कॉलेज दशोली पीपलकोटी के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को साइबर अपराध क्या है, साइबर अपराधों से कैसे बचें, साइबर अपराध किस प्रकार घटित होते हैं, किस-किस माध्यम से कोई व्यक्ति साइबर अपराधों का शिकार हो सकता है, साइबर ठगी का शिकार होने पर साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर तत्काल अपनी शिकायत दर्ज करने तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उनके दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

चौकी प्रभारी द्वारा देश भर में 13-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर गर्व से तिरंगा फहराने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील करते हुए सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अध्यापकों को मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत काल के पंच प्रण की शपथ दिलाई गयी। जनपद चमोली पुलिस द्वारा चलाया जा रहा उक्त जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->