भूस्खलन से नौ परिवारो ने घर छोड़ा, 35 परिवारों की भी गांव को छोड़ने को तैयार

भारी बरसात का कहर, 9 परिवारों ने छोड़ा गावं,
खबर शेयर करें:

  पगनो गांव मे भूस्खलन से नौ परिवारो ने घर छोड़ा, 35 परिवारों की भी गांव को छोड़ने को तैयार, एसडीएम कुमकुम जोशी भी पहुंची पगनों गांव, स्थिति का जायजा लिया-


जोशीमठ: पगनों गांव के पीछे पहाड़ी से  भूस्खलन होने से गांव के लोग अफरा-तफरी में हैं। गांव के नौ परिवारों ने अपने घर छोड़ दिए हैं, जबकि 35 अन्य परिवारों को भी शिफ्ट करने की तैयारी है। शुक्रवार को एसडीएम कुमकुम जोशी ने गांव में जाकर आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को पूरी मदद दी जाएगी।


    महिला की आपवीती उनकी जुवानी -


         पगनों गांव के प्रदीप सिंह ने बताया कि गांव के ठीक पीछे स्थित पहाड़ी के शीर्ष भाग में एक प्राकृतिक झील थी। दो साल पहले झील के पानी का रिसाव होने लगा। भारी बारिश से गांव में मलबा भी आने लगा। इस बार तो पहाड़ी से भयंकर भूस्खलन शुरू हो गया। जिससे मुरलीधर, पुष्पा देवी, जय प्रसाद, कैलाश सुंदरियाल, प्रदीप सिंह, दिलवर सिंह, दुर्गा देवी, कुंदन सिंह और भोपाल लाल ने अपने घर छोड़ दिए हैं।




उनके घर पूरी तरह से भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। कैलाश सुंदरियाल और दुर्गा देवी के परिवार ने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ले ली है, जबकि अन्य परिवार गांव के ही समीप गोशाला और खेतों में टेंट लगाकर रह रहे हैं। गांव का शिव मंदिर भी भूस्खलन से जमींदोज हो गया है।

एसडीएम ने प्रभावित परिवारों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को भी सुना। एसडीएम ने बताया कि गांव के नौ परिवार शिफ्ट किए जा चुके हैं। 35 अन्य परिवारों को भी सुरक्षित जगह पर रखने की कार्रवाई चल रही है। जल्दी इनको भी शिफ्ट कर दिया जाएगा।
खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->