रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।
मयाली बाजार मे व्यापार संघ की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नयी कार्यकारिणी का किया गया गठन।
चेतन भंडारी को अध्यक्ष व जगदम्बा भट को दिया गया सचिव पद का दायित्व।
जखोली- विकासखंड जखोली के अन्तर्गत मयाली मे 15 जुलाई को समस्त व्यापारियों की एक आम बैठक आहूत की गयी, जिसमे कि व्यापार संघ अध्यक्ष को चुने जाने पर चर्चा की गयी, बैठक मे चर्चा के बाद सभी ब्यापारियों की आम सहमती से अध्यक्ष के चुनाव पर मुहर लगी।
तत्पश्चात पूर्व व्यपार संघ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कोठारी द्वारा व्यापार संघ की पुरानी कार्यकारणी को भंगकर कर नयी कार्यकारणी का गठन किया किया। जिसमे कि सर्व सम्मति से चेतन भंडारी को अध्यक्ष, राजेन्द्र सिह पवांर को उपाध्यक्ष, राकेश सिह रावत को कोषाध्यक्ष एवं जगदम्बा भट्ट को मयाली व्यपार संघ का सचिव चुना गया।


