पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की माता जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में चकराता विधानसभा क्षेत्र से विधायक माननीय प्रीतम सिंह की मात
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में चकराता विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रीतम सिंह की माता जी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि दी। 

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रुद्रप्रयाग विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वर्तमान में जखोली क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की माताजी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। 

    प्रमुख प्रदीप थपलियाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संग चकराता स्थित प्रीतम सिंह  के घर पहुंचे व अपने शोक संदेश में थपलियाल ने कहा कि प्रीतम सिंह की माताजी के आकस्मिक निधन से हृदय को आघात पहुंचा है परन्तु प्रभु इच्छा के आगे हम सब लाचार हैं। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घडी में हम सब कांग्रेसजन बराबर के सहभागी हैं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, भगवान मृतक आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    प्रीतम सिंह की पूज्य माताजी रुपा देवी जी के निधन का समाचार मिलने पर रुद्रप्रयाग व जखोली में भी कांग्रेस  कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    इस मौके पर  कांग्रेस जिलाध्यक्ष चमोली मुकेश नेगी, कनिष्ठ उप प्रमुख कवीन्द्र सिंह सिंधवाल, अंशुल जगवाण, संजय रावत आदि ने मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->