काग्रेंस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह पवांर का जखोली प्रमुख ने रुद्रप्रयाग पहुचँने पर किया जोरदार स्वागत

पूर्व प्रतिपक्ष नेता व काग्रेंस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह पवांर का जखोली प्रमुख ने रुद्रप्रयाग पहुचँने पर किया जोरदार स्वागत
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

पूर्व प्रतिपक्ष नेता व काग्रेंस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह पवांर का जखोली प्रमुख ने रुद्रप्रयाग पहुचँने पर किया जोरदार स्वागत।

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग से प्रत्याशी रहे जखोली क्षेत्र प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान में चकराता विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह. का रुद्रप्रयाग पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया है। 

   रविवार को गैरसैंण विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए रुद्रप्रयाग में कांग्रेस प्रत्याशी रहे जखोली क्षेत्र प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस बेरोजगारों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज, बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़, बढ़ती महंगाई, प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति सहित तमाम जनहित के मुद्दों को विधानसभा सत्र में सरकार को घेरेगी। 

    उन्होंने कहा कि अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने सहित कई मामलों पर भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। जिसे कांग्रेस सदन में उठायेगी। इस मौके पर जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी सोमवार से शुरू हो रहे गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान सदन के बाहर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर प्रदर्शन करेगी।

    सोमवार से शुरू हो रहे गैरसैंण विधानसभा सत्र में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल प्रदर्शन को लेकर रुद्रप्रयाग से करीब पांच सौ कार्यकर्ता गैरसैंण कूच करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री शान्ति प्रसाद भट्ट, विजय गुणसोला,  सूरज नेगी, दीपक भण्डारी, कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल, संदीप कुमार, गम्भीर सिंह भण्डारी, मुर्तजा बेग, आदित्य खत्री, आदि मौजूद थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->