रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो
माँ के आशिक की हत्या करने वाले दो सगे भाईयो को छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
एक साल से चल रहे थे फरार पुलिस जगह-जगह कर रही थीआरोपियों की तलाश
मुंगेर-छत्तीसगढ़ पुलिस ने बुधवार को माँ के आशिक के हत्या के मामले मे फरार चल रहे दो सगे भाईयो को पुलिस ने गिरप्तार किया। दोनो की गिरप्तारी बिहार के मुगेंर के हरिणमार थाना क्षेत्र के झौबा बहियार गांव मे हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्त को छत्तीसगढ़ पुलिस ने अभियुक्त को छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा मुंगेर न्यायालय मे प्रस्तुत कर रिमांड पर छत्तीसगढ़ के चापा जिले के जाँहगीर गाँव मे बीते 11 दिसंबर2019 को एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के बिजयनगर गाँव निवासी धरमबीर के रुप मे हुई थी। वही पुलिस ने शोभा देबी के बयान पर उनके दोनो पुत्र छोटू सिह (30बर्ष) और संदीप सिह (35 बर्ष) पर कांड दर्ज कर अनुसंधान कर रही थी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि झौवा बहियार गाँव निवासी शोभा देबी नाम की एक महिला जो बिजयनगर निवासी धर्मवीर सिह के साथ अवैध समन्ध बनाकर रहती थी।
घटना के बाद पुलिसीया कार्यवाही मे पुलिस को बताया कि धर्मवीर के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग की कहानी का पता जब महिला के परिजनो को लगा तब दोनो प्रेमी-प्रमिका गाँव से भागकर छत्तीसगढ़ आ गये। कुछ दिन बाद जब महिला के दोनो पुत्रों को इस बात का पता चला तो दोनो भाई छत्तीसगढ़ पहँचकर प्रेमी धर्मवीर सिह की गला दबाकर हत्या कर दी।
इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनो भाई लगातार फरार चल रहे थे।ओर धीरे धीरे किसी को पता ना चले एक साल से अपने घर मे रह रहे थे। इस बीच छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुंगेर पुलिस से सम्पर्क कर फरार चल रहे दोनो आरोपियों की जानकारी दी। दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस मुंगेर आयी,लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नही मिला.लेकिन इस बार सर्विलांस के आधार पर दोनो आरोपी छोटू सिह संदीप सिह झौवा बहियार गाँव से गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल कर ली। जिसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने चैन की साँस ली।