रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो
देहरादून मे भाजपा का पाँच विधानसभाओं के 22 शक्ति केन्द्रो पर बूथ सशक्तिकरण कार्यकम का किया गया आयोजन।
देहरादून- 15 मार्च 2023 को महानगर देहरादून मे राजपुर विधानसभा रायपुर विधानसभा मसूरी विधानसभा कैंट विधानसभा धर्मपुर इन पाँच विधानसभाओ मे भारतीय जनता पार्टी के 22 शक्ति केंद्रों पर भव्य बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किए गए।
जिसमें कैंट विधानसभा के शक्ति केंद्र इंदिरा नगर में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि हमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्य को बूथ स्तर तक पहुंचाना है हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक गांव के अन्तिम व्यक्ति तक तक कैसे पहुंचे इसलिए हमें अपने बुथो को एवं पन्ना प्रमुख को मजबूत बनाना है साथ हीं अपने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की प्रदेश मे अनेक महत्वपूर्ण व लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है इसके लिए हमे प्रयासरत रहना है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत काल के प्रवेश होने पर जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं उसमें पूरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक बूथ तक के कार्यकर्ता को जाता है प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख भारतीय जनता पार्टी की नीव के रूप में कार्य करता है।
राजपुर विधानसभा के करनपुर मंडल शक्ति केंद्र पर मीडिया प्रभारी भाजपा उमा नरेश तिवारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद के समक्ष अभिभाषण में कहा है कि हमारी सरकार का एक मात्र मंत्र सबका साथ सबका विकास करना है। इसी मंत्र को लेकर हमारी सरकार आगे चल रही है केंद्र सरकार हर योजना में शत-प्रतिशत के साथ ही अंत्योदय के प्रति भी पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही हैं। कार्यक्रम में सिदार्थ, उमेश, उमा, नरेश तिवारी मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, अक्षत जैन मंडल पार्षद गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।