विगत वर्ष 7 सितंबर से कांग्रेस द्वारा कन्याकुमारी से शूरु हुई भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को हुआ समापन

विगत वर्ष 7 सितंबर से कांग्रेस द्वारा कन्याकुमारी से शूरु हुई भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को हुआ समापन,राष्टपिता महात्माँ गाँधी की पुण्यतिथि पर उनकी
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

विगत वर्ष 7 सितंबर से कांग्रेस द्वारा कन्याकुमारी से शूरु हुई भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को हुआ समापन।

रुद्रप्रयाग मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर सोमवार को राष्टपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर फूलमाला चढाकर  भारत जोड़ो यात्रा का किया समापन।

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में विगत वर्ष 7 सितंबर 2022 से कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ों यात्रा का सोमवार को समापन अवसर पर रुद्रप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित किया है। सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है। विदित हो कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा का कन्याकुमारी से विगत सात सितंबर 2022 को शुभारंभ किया गया था।

    यात्रा 3970 किमी 12 राज्यों और 2 केंन्द्र शासित प्रदेशों से होते हुए सोमवार 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में समाप्त हुई। 

      इस अवसर पर राहुल गांधी ने श्रीनगर के पीसीसी कार्यालय पर राष्ट्रपिता पूज्य बापू महात्मा गांधी के चित्र के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया गया। 

     भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्वन पर जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर सजवाण एवं रुद्रप्रयाग विधानसभा प्रत्याशी 2022 ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप प्रसाद थपलियाल  के  नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्धारा राष्ट्रपिता पूज्य बापू महात्मागांधी जी के चित्र के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पूज्य बापू को उनके शहीदी दिवस  पर भावभीनी  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में 

 लाखों लोगों की जबदस्त प्रतिक्रिया मिली है और इसने राहुल जी के प्रेम और एकता के संदेश के साथ ही देश को एकजुट करने की उनकी अमर भावना को अपनाया है। वक्ताओं ने कहा है कि समाज के सभी वर्गो के जबरदस्त समर्थन और लोगों की सक्रिय भागीदारी ने इस ऐतिहासिक यात्रा और भारतीय राजनिति में गेम चेंजर बना कर यात्रा की सफलता के लिए राहुल गांधी जी का आभार जताया है। 

    इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप प्रसाद थपलियाल, पीसीसी सदस्य कुलदीप कंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष  हरीश गुसाईं, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद चंद्र, प्रधान संगठन  जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, युवा कांग्रेस  प्रदेश महासचिव संतोष रावत, जिला सचिव दीपक भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष चोपता संपन्न नेगी, जिला महामंत्री संगठन विजयपाल जगवाण,  कांग्रेस प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह रावत, श्याम सिंह पंवार, विवेक कठैत  आदि शामिल रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->