चाकू से हमला कर लूटी लाखों की रकम।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में खुलेआम चाकू से हमला करके लूट करना कहीं न कहीं सवाल खड़े कर रहा है।
उत्तराखण्ड जैसे शांत प्रदेश में चाकू दिखाकर लूटने की घटनाएं हों या चोरी की या अन्य अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। चोर बदमाशों के हौसले इस तरह बुलन्द है कि दिन दहाड़े हुई वारदात ने लोगों के बीच भय का माहौल बना दिया।
घटना भगवानपुर थाने के पास ओवरब्रिज पर बदमाशों ने एक निजी कम्पनी के कर्मचारी पर हमला कर दिया। कम्पनी कर्मचारी बैंक से पैसे निकाल कर वापस जा रहा था कि बदमाशों ने बेखोफ होकर चाकू से हमला कर दिया और लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा नाके बंदी की गई पर बदमाशों का पता नही चल पाया। घायल कर्मचारी प्रभाकर बोहरा उम्र 45 वर्ष को सिविल अस्पताल से गम्भीर हालात देखते हुए हायर सेंटर भेजा गया है।
ऐसे आतंक फैलाने कि सजा ऐसे मिले की नजीर बने अन्य के लिए जो ऐसे करते हैं।


