65 बर्षीय राधा देवी की पैर फिसलने से चट्टान से गिरकर दर्दनाक मौत

ग्राम पंचायत त्यूँखर की 65 बर्षीय राधा देवी की पैर फिसलने से चट्टान से गिरकर दर्दनाक मौत, गाँव के ही नजदीक बाडे़ मे मवेशियों के लिए गयी थी घास लेने,
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

ग्राम पंचायत त्यूँखर की 65 बर्षीय राधा देवी की पैर फिसलने से चट्टान से गिरकर दर्दनाक मौत।

गाँव के ही नजदीक बाडे़ मे मवेशियों के लिए गयी थी घास लेने।

जखोली- पहाड़ मे महिलाओं को आज भी बिषम भोगोलिक परिस्थितियों मे गुजरना पड़ता है 

पहाड़ की महिलाओं के सामने आज भी अपने रोजमर्रा के कार्यों के प्रति भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कभी जंगलो मे बहु -बेटियों जंगलो मे भालू के हमले से जान गवानी पड़ती है तो कभी गुलदारो का शिकार होना पड़ता है। ये सारी समस्याएं आज महिलाओं के सामने खड़ी है। 

इसी क्रम मे आपको अवगत करा दे कि 9 दिसंबर की सुबह ग्राम पंचायत त्यूँखर की लगभग 65 बर्षीय श्रीमती राधा देबी पत्नी स्वर्गीय अमर सिह सजवाण अपने मवेशियों के लिए घास लेने गाँव के नजदीक ही बाड़े मे घास लेने गयी थी, मृतिका की घर पर बहू भी मौजूद है लेकिन बहू गाँव मे ही किसी के घर पर बच्चे के नामकरण मे भजन किर्तन करने चली गयी । जब मृतिका की बहू दोपहर के समय अपने घर वापस आयी तो जब उन्होंने देखा कि मेरी सास अभी घर वापस नही लौटी तो बहू यथाशीघ्र जहां उसकी सास घास काटने गयी उस स्थान पर पहुंची गयी।उसने अपनी सास को इधर उधर देखा

तो जिस स्थान पर राधा देबी घास काटने गयी थी ठीक उसी रास्ते पर मृतिका के चप्पल व रस्सी नजर आयी। खोजते खोजते जब बहू चट्टान से अकेले नीचे उतरी तो उसने देखा कि उसकी सास लगभग 100 गहरी खाई गिरी हुई है उसने जब देखा तो मृतिका का चेहरा लहुलुहान हो रखा है सर मे भी गंभीर चोटे आ रखी है और शरीर मृत अवस्था मे पड़ा हुआ है

यह सब नजारे को देखकर बहू की चीख पुकार सुनकर गाँव वाले भी घटना स्थल पर पहुंच गये।

फिर ग्रामीणों की मदद से राधा के मृत शरीर को उसके निवास स्थान पर लाया गया और आज सुबह उसकी अंतेष्टि सुर्यप्रयाग घाट मे की गयी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->