रामरतन सिह पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।
ग्राम पंचायत भटवाड़ी की दो महिलाएं भालू के हमले जख्मी।
जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग मे चल रहा है दोनो घायलो का इलाज।
ये पहली घटना नही इससे पूर्व भी चोपड़ा गाँव मे तीन और महिलाओं पर भालू ने किया हमला।
जखोली- विकासखंड जखोली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भटवाड़ी की दो महिलाएं श्रीमती राजेश्वरी देबी पत्नी पंकज भट्ट 44 साल, 6 दिसम्बर की सुबह लगभग साढे नौ बजे चोपता गाँव की दो महिलाएं श्रीमती रेखा देवी पत्नी प्रमोद भट्ट उम्र 30 वर्ष ग्राम भटवाड़ी-चोपता तहसील जखोली रूद्रप्रयाग गांव के ही नजदीक खेतो मे अपने मवेशियों के लिए घास लेने गयी थी।
जैसे ही ये दोनो महिलाएं घास काटने लगी ही थी कि कुछ समय बाद महिलाओ पर घात लगाये भालू ने हमला कर दिया जिस कारण से भालू के हमले दोनो महिलाएं बूरी तरह जख्मी हो गयी।
गाँव नजदीक होने के कारण भालू के हमला करने पर लोगो ने जब महिलाओं की चीख पुकार सुनी तो गाँव से लोग खेतो की तरफ दौड़े लेकिन महिलाओं के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर भालू भाग चुका था।भालू ने दोनो महिलाओं के गर्दन व पीठ पर अपने नाखूनों से हमला किया और वे लहुलुहान हो गये। जिसकी सूचना वन विभाग जाखणी को दे दी गयी।
सूचना मिलते ही वनक्षेत्राधिकारी चन्दन नेनवाल, वन दरोगा मदन सिह नेगी, फारेस्ट गार्ड प्रकाश कंडारी व कुमारी पूनम घटना स्थल पर पहुंचे, तत्पश्चात दोनो महिलाओं को आनन फानन मे उपचार हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जखोली भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो घायलों को जिला स्वास्थ्य केन्द्र रुद्रप्रयाग भेजा गया जहाँ दोनो का इलाज चल रहा है।
आपको बताते चले कि इस प्रकार की कई घटनाएं क्षेत्र मे पहले भी हो चुकी है, इससे पूर्व भालू द्वारा चोपड़ा -भटवाड़ी मे तीन महिलाओं पर हमला कर चुका है।
वही भाजपा के जखोली मंडल के अध्यक्ष श्री मेहरवान सिह रावत भालू के हमले मे जख्मी दोनो महिलाओ को उचित मुआवजा देने की माँग की है



