ठण्ड से बचने के लिए आग सेकते समय दो लोग झुलसे

बागेश्वर गिरछेना मोटरमार्ग पर ठण्ड से बचने के लिए आग सेकते समय दो लोग झुलसे का कार्य प्रगति है, डामरीकरण के कार्य करने के लिए बाहरी प्रदेशों के
खबर शेयर करें:

 ठण्ड से बचने के लिए आग सेकते समय दो लोग झुलसे।

एक व्यक्ति आग में झुलसने से 40% तक जल गया।

रात के समय ठण्ड अधिक बढ़ने पर आग सेक रहे थे लोग।

बागेश्वर गिरछेना मोटरमार्ग पर  ठण्ड से बचने के लिए आग सेकते समय दो लोग झुलसे 

सड़क डामरीकरण के कार्य को करने के लिए बाहरी प्रदेशों के मजदूर यहां काम करने को आते हैं।

बीती रात को ठण्ड अधिक बढ़ने के कारण आग सेक रहे मजदूरों के द्वारा लकड़ियां गीली होने के कारण आग जलाने के लिए डीजल को लकड़ियों के ऊपर डालने से आग ने भयानक रूप ले लिया।

आग की लपटों की चपेट में मनोहर सिंह पुत्र सीताराम उम्र 32 वर्ष निवासी गिरधरपुर, व राकेश पुत्र  खुशाली राम निवासी धनेति, खड़गपुर, उत्तर प्रदेश, जिसमें मनोहर सिंह गम्भीर रुप झुलस गया।  आग से झूलसने वाले व्यक्तियों के उपचार जिला अस्पताल के वर्न वार्ड मे चल रहा है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->