मकान में लगी भीषण आग से आसपास के मकानों को भी हुआ नुकसान

मकान में लगी भीषण आग, आग लगने के कारण का अभी पता नही, गावँ का सड़क मार्ग से दूर होना और दूरभाष, उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के ग्वाड़ गाव के मकान में लगी आग
खबर शेयर करें:

 मकान में लगी भीषण आग से आसपास के मकानों को भी हुआ नुकसान।

गावँ का सड़क से दूर होना और दूरभाष की सुविधा न होना भी राहत और बचाव कार्य में देरी का कारण।

जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के ग्वाड़ गावँ में मंगलवार को अपराह्न 3 बजे के करीब एक मकान में भीषण आग लग गयी। इस आग की चपेट में आसपास के मकान भी आ गए। ग्रामीणों द्वारा कई घण्टों मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना का समय दिन बाद का होने के कारण लोग खेतों में काम करने निकल गए जिस कारण आग को समय पर काबू करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस क्ष्रेत्र में अभी तक दूरभाष की कोई सुविधा नही है, प्रशासन द्वारा आपदा के दृष्टिगत यहां पर एक सेटेलाइट फोन कि व्यवस्था बना रखी है। इसी फोन से आग लगने की सूचना स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई।

यह गावँ मुख्य सड़क से भी बहुत दूर होने के कारण राहत और बचाव टीम बहुत देर बाद पहुंची, गोविंद वन्य जीव विहार के उपनिदेशक डी0 पी0 बलूनी द्वारा  बताया गया कि आग लगने की सूचना वायरलेस से वन कर्मियों को दे दी गयी थी। एक ही मकान में आग  लगने से अधिक नुकसान मकान का हुआ है तथा आसपास के मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल पाया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->