एसएसपी ने नाप दिया दरोगा जी को।
हल्द्वानी- रामनगर कोतवाली में तैनात दरोगा नीरज चौहान द्वारा कल रात रामनगर में व्यावसायी से हाथापाई करना महंगा पड़ गया। इस घटना से व्यवसायियों में अत्यधिक रोष था। इस तरह की कार्यवाही किये जाने से व्यापारी वर्ग चिंतित और नाराज होने से माहौल बिगड़े न के लिए रामनगर कोतवाली में तैनात दरोगा नीरज चौहान को एसएसपी नैनीताल ने पहले लाइन हाजिर किया है।
फिर पुराने रोल करेक्टर को देखते हुए सस्पेंड करने की कार्यवाही की है। देर रात दरोगा नीरज चौहान ने रामनगर के व्यवसाई से की गयी हाथापाई जिसको लेकर तमाम होटल एंड रिसोर्ट स्वामियों में था खासा रोष कर रहे थे और करवाही की मांग कर रहे थे।
वर्दी की धौंस दिखाना और अपने कर्तव्य से विचलित होना यह किसी भी हाल में सही नहीं है और ऐसे वर्दीधारी जो पुलिस की छवि को बदनाम करने वाले कृत्य करतें हैं उन्हें तत्काल सेवा समाप्त करने से अन्य जो लोग ईमानदारी से अपना काम क्र रहें हैं उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। वर्तमान समय में पुलिस द्वारा सोशियल मीडिया पर ज्ञानपरक और अच्छे कार्यों की पोस्ट की जाती हैं जिन्हे देखकर लगता है कि पुलिस अब अपना सामाजिक दायरा प्रत्येक व्यक्ति तक सुगमता से पहुंच के सिद्धांत को लेकर चल रही है। इस सिस्टम को लोग सराह रहें हैं ऐसे में हर कर्मचारी को यह नहीं भूलना चाहिए की हम पर जिनके लिए हम हैं उनकी नजरे हम पर लगातार हैं।


