खाई में गिर गया व्यक्ति, हुई मौत
देहरादून के सहिया में खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF ने बरामद किया शव।
02 दिसम्बर 2022 को रात्रि 01:22 बजे पुलिस चौकी सहिया द्वारा SDRF को सूचना मिली कि सहिया से 04 किमी पहले एक व्यक्ति खाई में गिर गया है जिसके रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम ASI सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर मुख्य मार्ग से लगभग 500 मीटर नीचे खाई में गिरे व्यक्ति को रात का घनघोर अंधेरा के साथ अत्यधिक दुर्गम मार्ग की विषम परिस्थितियां बचाव में परेशानी का कारण बनने से रेस्क्यू टीम को समस्या का सामना करना पडा। पोस्ट चकराता से SDRF की अन्य टीम भी घटनास्थल पर पहुँची और दोनों टीमों द्वारा संयुक्त बचाव अभियान चलाया गया। अत्यधिक विकट स्थितियों में रस्सी की सहायता से गहरी खाई में उतरकर खाई में गिरे व्यक्ति तक बचाव टीम के सदस्य पहुंचे। खाई में गिरे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
SDRF टीमों के बचाव दल के द्वारा मृतक देव चौहान पुत्र अमित चौहान, उम्र- 22 वर्ष, बिजनौर, उत्तर प्रदेश के शव को बॉडी बैग में डालकर रोप द्वारा मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर आगे की कार्यवाही के लिए सिविल पुलिस के सुपर्द किया।


