श्रीकेदारनाथ सभा की नयी कार्यकारणी का किया गया गठन

श्रीकेदारनाथ सभा की नयी कार्यकारणी का किया गया गठन,नयी कार्यकारणी मे पंडित राजकुमार तिवारी को अध्यक्ष
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

श्रीकेदारनाथ सभा की नयी कार्यकारणी का किया गया गठन।

नयी कार्यकारणी मे पंडित राजकुमार तिवारी को अध्यक्ष।

पंडित बिष्णुकान्त कुर्माचली को बनाया उपाध्यक्ष।

आज दिनांक 30/11/222 तदनुसार 15 प्रविष्ट अग्रहायण, संवत 2079, दिन बुधवार को श्री केदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में श्री केदारनाथ जी के पुरोहित ब्राह्मणों की एक आम बैठक  पंडित विनोद प्रसाद शुक्ला जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक बैठक मे  नई कार्यकारिणी का गठन  पदाधिकारियों का चुनाव कर भविष्य की रणनीति।

पर विशेष चर्चा की गयी। वही श्रीकेदारनाथ सभा के मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को बैठक का प्रारंभ श्री केदारनाथ जी के ध्यान तथा स्वस्तिवाचन के साथ किया गया। तत्पश्चात् आए हुए गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उद्बोधन दिए गए और श्री केदार सभा का महत्व तथा पौरोहित्य की गरिमा पर विचार साझा किए गए।

बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें निम्न पुरोहितों को श्री सभा के दायित्व सौंपे गए।


1- अध्यक्ष: पंडित श्री राजकुमार तिवारी, निवासी ग्राम चुन्नी।

2- उपाध्यक्ष: पंडित विष्णु कान्त कुर्मांचली, निवासी ग्राम खाट।

3- महामंत्री: डॉ राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, निवासी ग्राम दीवली।

4- कोषाध्यक्ष: पंडित प्रवीण तिवारी (माननीय प्रधानमंत्री जी के पुरोहित), निवासी ग्राम लुहेड़ा।

5- उप-मंत्री: पंडित अंकित सेमवाल, निवासी ग्राम पसालत।

6- प्रवक्ता: पंडित पंकज शुक्ला, निवासी ग्राम रुद्रपुर।

7- मीडिया प्रभारी: पंडित पंकज शुक्ला, निवासी ग्राम पौंला।

बैठक में नवगठित कार्यकारिणी द्वारा भविष्य की प्राथमिकताओं को बताया गया इसके साथ ही अवगत कराया गया कि शीघ्र ही कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की जाएगी एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएंगी।

बैठक में अनेक विद्वान पुरोहित जनों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं अंत में पुनः श्री केदारनाथ जी का ध्यान करते हुए बैठक का समापन किया गया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->