पूर्व मे भी हो चुकी है दुर्घटना,फिर भी विभाग जानबूझकर कर बना है अंजान।
मोटर मार्ग पर अगर विभाग यथाशीध्र नही करता है मरोम्मत तो जनप्रतिनिधि जनता को साथ लेकर करेंगे उग्र आन्दोलन।
चमोली पीएमजीएसवाई (PMGSY विभाग की लापरवाही से मोलागाड़ मटई मोटर मार्ग जगह जगह बने बड़े बड़े गढ्ढे एक बड़ी दुर्घटना को बुलावा दे रहे हैजबकि इससे पूर्व भी इस मोटर मार्ग पर एक दुर्घटना हो चुकी है फिर विभाग चुप्पी साधे हुए है,आपको बता दे कि इस मोटर मार्ग की लम्बाई 13 किलोमीटर है जिसमे कि 7 किलोमीटर सड़क की बुरी स्थिति बनी हुई इतने सालो का अगर इस सड़क का व्यय देखा जाय तो पूरी सड़क में डामरीकरण और पकी नालियां बन जाती विभाग द्वारा ऐसे जगह पर कार्य करवाया जा रहा है जहाँ कार्य करने की कोई जरूरत ही नही है। इस मोटर मार्ग कर विभाग के द्वारा केवल झाड़ी कटान में लाखो का बजट खर्च किया जा रहा है जो कि फालतू का खर्च है। विभाग
हर साल पेंच वर्क के नाम पर ठेकेदार और विभाग की जेब गर्म की जा रहा है। केवल पेंच भरने का मात्र बहाना है केवल बजट को ठिकाने लगाने का जरिया विभाग व ठेकेदार ने बना रखा है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की हालत कच्चे रास्ते से भी बद्दतर बनी हुई है, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप मे अवगत कराया गया लेकिन इनके कानो मे जूँ तक नही रेंग रहा है।
विभाग को कई बार सूचना और कार्य की गुणवत्ता के लिए चेताया गया पर विभाग के कर्माचारी व ठेकेदार जनप्रतिनिधियों बजट वापस करने की को धमकी देते है। जिससे यह लगता है कि विभाग के कर्मचारी विभाग के न होकर ठेकेदार के कर्मचारी है जिस संबन्ध मे समस्त जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने विभाग द्वारा सड़क पर मरोम्मत का कार्य न किये जाने के समन्ध मे एक आम बैठक का आयोजन किया ।
बैठक मे सभी जनप्रतिनिधियों ने फैसला लिया कि अगर पीएमजीएसवाई यथाशीध्र अगर मोटर मार्ग पर मरोम्मत का कार्य नही करवाता है तो हम सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर उग्र आन्दोलन करेंगे।
बैठक मे ग्राम प्रधान मटई प्रभात पुरोहित, ग्राम प्रधान खलतरा भवान सिंह, ग्राम प्रधान बैरो प्रतिनिधि उमेश कठैत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मटई सरोजनी देवी, क्षेत्र युवक मंगल दल मटई अध्यक्ष राकेश पुरोहित, सामाजिक कार्यकर्ता खीम सिंह राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत भाष्करानंद दिलवर राणा, पूर्व प्रधान गंगेश्वरी देवी, लीला नंद पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा राजेंद्र राणा, सुरेंद्र राणा, थान सिंह राणा, हरेंद्र रावत, बिलोक सिंह राणा, विनोद राणा, श्रीकृष्ण पुरोहित, लक्ष्मी पुरोहित, राजेंद्र पुरोहित, सेन सिंह, राणा कमल सिंह राणा, हीरा सिंह राणा, आत्माराम पांडे, प्रताप कंडारी आदि क्षेत्रीय लोगों ने ने उग्र आदोलन की करने को बाध्य करने की बात कही है।


