कारनामा- छात्र कर रहें हैं परीक्षा परिणाम तैयार वायरल हो रही तस्वीर।

शिक्षक फोटोशूट करने में व्यस्त ओर छात्र तैयार कर रहें हैं परीक्षा परिणाम। तरह तरह की सुविधाओं और शिक्षा में क्रांति की बातें करने वाले
खबर शेयर करें:

 कारनामा- छात्र कर रहें हैं परीक्षा परिणाम तैयार वायरल हो रही तस्वीर।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग आखिर चाहता क्या है फिर से नया कारनामा। शिक्षक फोटोशूट करने में व्यस्त ओर छात्र तैयार कर रहें हैं परीक्षा परिणाम। तरह तरह की सुविधाओं और शिक्षा में क्रांति की बातें करने वाले आखिर पायदान पर केंद्रीय शिक्षा विभाग के द्वारा जारी की गई पीजीआई की रिपोर्ट में 35 वें नम्बर पर अपना स्थान बना के शिक्षा के माध्यम से भारत के भविष्य का निर्माण कर रहा है।

उत्तराखण्ड शिक्षा विभाग में सुगम दुर्गम के चक्कर में कितने मामले ओर खबरें सामने आती हैं यह देखने योग्य ओर विचारणीय मामला है। कुछ ऐसे शिक्षक भी हैं जो दो दशक से अपने गावँ के स्कूलों में जमे हुए हैं और उनके लिए न स्थान्तरण नीति है न कोई नियम न कानून क्या समझा जाये क्या ये खेला नही करते होंगे, दो दशक से अधिक समय तक अपने  घर के पास कुण्डली मार कर बैठे शिक्षकों पर कभी शिक्षा विभाग की नजर क्यों नही पड़ी और नजर पड़ी तो आंखे क्यों फेर दी गयी।

आखिर इस बार शिक्षा विभाग के अफसरों की नींद इन आंकड़ों को देखकर खुलेगी या नही यह समय बताएगा। उत्तराखण्ड के स्कूल की ऐसी तस्वीर सामने आने से जिसमें छात्र परीक्षा परिणाम तैयार कर रहे और शिक्षक फोटोशूट करने में व्यस्त हैं। इस फोटोशूट मामले का संज्ञान शिक्षा मंत्री ने लिया है अब देखना यह है कि कार्यवाही चेतावनी तक सीमित रहती है या कोई बड़ा कदम उठाया जाता है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->