पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा चारधाम यात्रा ड्यूटी मे लगे समस्त अधि0/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए किया गया प्रीतिभोज का आयोजन

जनपद चमोली में श्री बद्रीनाथ व हेमकुंड साहिब यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद चमोली पुलिस एवं अन्य जनपदों से सीजन ड
खबर शेयर करें:

   रामरतन पवांर/गढवाल ब्यूरो।

पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा श्री बद्रीनाथ व हेमकुंड साहिब यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने पर चारधाम यात्रा ड्यूटी मे लगे समस्त अधि0/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए किया गया प्रीतिभोज का आयोजन।



चमोली -  जनपद चमोली में श्री बद्रीनाथ व हेमकुंड साहिब यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद चमोली पुलिस एवं अन्य जनपदों से सीजन ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी के द्वारा चारधाम यात्रा से सम्बन्धित सम्बन्धित ड्यूटियों में अपना महत्तवपूर्ण योगदान दिया गया है। 

      जनपद में नियुक्त सभी पुलिस कर्मियों को एक मंच पर लाये जाने तथा उनके द्वारा किये गये कार्य की सराहना किये जाने हेतु आज दिनांक 21/11/2022 की रात्रि को पुलिस लाइन गोपेश्वर में सामूहिक प्रीति भोज (पुलिस की भाषा में बड़ा खाना) का आयोजन किया गया।

      प्रीतिभोज के दौरान चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न होने पर पुलिस अधीक्षक, चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल  द्वारा द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियो को चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने पर उनकी सराहना करते हुए बधाई दी गई। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण लगन व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई।

      पूर्व में जनपद में पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे (वर्तमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी) महोदया का धन्यवाद ज्ञापित किया जिनके कुशल निर्देशन में चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न किया गया।

     यात्रा के दौरान बेहतर वीवीआईपी महानुभावों के भ्रमण, यातायात संचालन, पुलिस एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने पर स्थानीय व्यक्तियों द्वारा निर्वाध एवं सुरक्षित यात्रा हेतु समस्त पुलिस बल की सराहना की गयी।

       पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन में  पुलिस कर्मियों के साथ स्वंय उनके बीच बैठकर भोजन किया गया। अपने बीच पुलिस अधीक्षक को पाकर सभी पुलिसकर्मी काफी खुश नज़र आये व सभी पुलिस कर्मियों द्वारा अपने कप्तान को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

    चारधाम यात्रा में पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से यात्रा के सफल संचालन में अपना शत प्रतिशत योगदान दने वाले पुलिसकर्मियों को  पुरुस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक द्वारा किया गया।

    इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री  बद्रीनाथ, प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर, प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ, प्रभारी निरीक्षक चमोली, प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग, निरीक्षक दूरसंचार, कम्पनी कमांडर एसडीआरएफ, थानाध्यक्ष गोविन्दघाट व अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->