अवैध रूप से शराबमाफियो द्वारा बेची जाने वाली शराब पर प्रतिबंध लगाने हेतू जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन

मुख्यालय पर शराबमाफियो द्वारा खुले आम शराब की सप्लाई की जा रही और होटलो मे बैठकर शराब को परोसा जा हा है।जिससे कि पूरे जखोली बाजार का माहौल शराब की अवै
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

जखोली मुख्यालय पर अवैध रूप से शराबमाफियो द्वारा बेची जाने वाली शराब पर प्रतिबंध लगाने हेतू जनप्रतिनिधियों ने सौंपा जखोली उपजिलाधिकारी को ज्ञापन।



जनप्रतिनिधियों ने शराब माफियाओं को संरक्षण देने तहसील प्रशासन व जखोली पुलिस प्रशासन पर भी लगाये गंभीर आरोप।

अगर जखोली बाजार मे अगर प्रशासन ने अवैध रुप से बेची जानी वाली शराब नही लगाया प्रतिबंध तो क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर करेंगे जनान्दोलन।

जखोली- जखोली मुख्यालय पर अवैध रुप से शराब बेचे जाने के समन्ध मे जनप्रतिनिधि एक बार फिर से मुखर हो गये है।जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि जखोली मुख्यालय पर शराबमाफियो द्वारा खुले आम शराब की सप्लाई की जा रही और होटलो मे बैठकर शराब को परोसा जा हा है।जिससे कि पूरे जखोली बाजार का माहौल शराब की अवैध ब्रिकी से दिनप्रतिदिन खराब होता जा रहा है। 

    जिस सम्बन्ध मे जनप्रतिनिधियों ने जखोली बाजार सहित मुख्यालय के निकटवर्ती गाँवो मे शराब पर अंकुश लगाये जाने हेतू उपजिलाधिकारी जखोली को एक ज्ञापन सौंपा।

     ज्ञापन मे देवल गाँव के प्रधान शम्भू प्रसाद उनियाल, ललूड़ी की प्रधान श्रीमती सुशीला मेवाड़, जखोली गांव की प्रधान श्रीमती लखपति देबी ने कहा कि सरकार द्वारा शराब के ठेका चलाने का प्रमिशन मयाली बाजार के लिए मिला है न जखोली मुख्यालय के लिए।

     जनप्रतिनिधियों का कहना है कि आये दिन ब्लाँक मुख्यालय पर शराब बेचने वालो व पीने वालो का जमावाड़ा लगा रहता है। मुख्यालय पर स्थित शिक्षण संस्थानों पर भी इनका बूरा असर पड़ रहा। प्रतिदिन जखोली मे अपने निजि कार्यो के लिए तहसील, विकाखंड कार्यालय, सहित अन्य कार्यलयो मे अनेक महिलाओं का आना जाना भी लगा रहता है लेकिन शराबी माहौल को देखकर इन महिलाओं को बाजार मे शर्म के मारे मुँह छुपाकर जाना पड़ता है।

   जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि जखोली बाजार मे खुलेआम शराबमाफियो द्वारा शराब बेचे जाने व होटलो मे निडर होकर शराब पीलाये जाने का कार्य पुलिस प्रशासन व तहसील प्रशासन की संरक्षण मे हो रहा है।

अगर ऐसा नही है तो फिर तहसील व पुलिस चौकी होने के बावजूद भी सरे आम बाजार व निकट गाँवो मे शराब कैसे और किसके द्वारा पहुँचायी जा रही है। यह एक विचारणीय प्रश्न है।

 पूर्व में भी व्यापार संघ जखोती द्वारा उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को जखोली बाजार मे अवैधानिक रूप बेची जानी वाली शराब पर प्रतिबंध लगाने हेतू एक ज्ञापन भी दिया गया था लेकिन कोई कार्यवाही नही की गयी।

   उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने यथाशीघ्र जखोली बाजार मे शराब बेचे जाने पर प्रतिबंध नही लगाया तो समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला मंगलदलो को साथ लेकर आन्दोलन व धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

     ज्ञापन मे देवल के प्रधान शम्भू प्रसाद उनियाल, ग्राम पंचायत जखोती की प्रधान श्रीमती लखपति देबी, ललूड़ी की प्रधान श्रीमती सुशीला भंडारी,जखोली व्यापार संघ अध्यक्ष हर्षवर्धन नैथानी आदि के हस्ताक्षर मौजूद है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->