रामरतन सिह पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।
भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिह पवांर की अध्यक्षता मे सासंद तीरथ सिह रावत एवं जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल की उपस्थित मे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक।
आज भाजपा जिला कार्यालय रूद्रप्रयाग में गढ़वाल सांसद श्री तीरथ सिंह रावत ने जिलाध्यक्ष श्री महावीर सिंह पवार की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी श्री ऋषि कंडवाल जी की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सांगठनिक विषयों पर बातचीत की एवं क्षेत्रीय जनसमस्याएं सुनी। साथ ही यशस्वी प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराया एवं इन कार्योँ को कार्यकर्ताओं से जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष महावीर पवार ने गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत एवं जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन में सभी वर्गों को साथ लेकर एवं कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
वहीं जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा सरला खंडूरी, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य सरस्वती त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष सविता भंडारी, लक्ष्मी पवार, संपूर्णानंद सेमवाल, जिला कोषाध्यक्ष कमल रावत, जिला मीडिया सह प्रभारी बुद्धिबल्लभ थपलियाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कुंवारी बर्त्वाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मातबर सिंह बिष्ट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा सुमन जमलोकी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनीता सेमवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत , सुरेंद्र जोशी, कुलवीर रावत, विनोद देवलाली, बृज मोहन नेगी, गजपाल रावत भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वेद वेदप्रकाश जमलोकी, मोहन सिंह बिष्ट, गिरिबर सिंह रावत, लक्ष्मण कपरवान, शालिनी गोस्वामी, पार्वती गोस्वामी, बिनोद सेमवाल, सुरेन्द्र बगवाड़ी, राय सिंह राणा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


