बिना समय गंवाये पुलिस ने किया नाबालिक को गैर प्रान्त से सकुशल बरामद, बहला फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के मोबाइल की लोकेशन ली गयी तो गाँधीधाम गुजरात पाई गई, तदोपरांत पुलिस टीम गाँधीधाम गुजरात पहुँची किन्तु अभियुक्त लगातार अपनी
खबर शेयर करें:

 रामरतन सिह पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

बिना समय गंवाये पुलिस ने किया नाबालिक को गैर प्रान्त से सकुशल बरामद, बहला फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने कर दिया था नाबालिक को लोकेट, राजस्व क्षेत्र में था मुकदमा पंजीकृत।

चमोली- दिनांक 27/09/2022 को श्री रणजीत सिंह नेगी पुत्र- साधो सिंह नेगी निवासी- ग्राम भटग्वाली तह० आदिबद्री द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री को अपने ही गाँव के सुनील सिंह नेगी पुत्र लक्ष्मण सिंह द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध मे प.वृ. माथर में मु.अ. सं. 01/2022 धारा 363 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत कराया गया। सम्बन्धित एसडीएम द्वारा अभियोग की विवेचना व अपहृता की बरादमगी  पुलिस से कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया से अनुरोध किया गया। 

       पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे  द्वारा विवेचना नियमित पुलिस को स्थानान्तरण होने से पूर्व ही तत्काल अपहृता की बरादमगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिये गये।

   पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग श्री अमित कुमार सैनी द्वारा दिनांक 27/09/2022 को टीमें गठित की गई। सर्विलांस से प्राप्त लोकेशन के आधार पर अभियुक्त का मुंद्रा गुजरात पाया गया।

      दिनांक 27/09/2022 को ही मुंद्रा, गुजरात के लिए पुलिस टीम रवाना की गई।पुनः अभियुक्त के मोबाइल की लोकेशन ली गयी तो गाँधीधाम गुजरात पाई गई, तदोपरांत पुलिस टीम गाँधीधाम गुजरात पहुँची किन्तु अभियुक्त लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा।

    इसके उपरांत अभियुक्त की लोकेशन पेंडिसल राजस्थान व अलवर राजस्थान पाई गई, जहाँ पुलिस टीम के पहुँचने तक अभियुक्त द्वारा अपनी लोकेशन बदल ली गयी। 

      पुलिस टीमों द्वारा अथक प्रयास एवं कई सीसीटीवी का अवलोकन करने, सर्विलांस व मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 03/10/22 को अभियुक्त को अभियुक्त को दिल्ली मेरठ रोड बाईपास रोड मेरठ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम:- 

1- उ. नि. मनोज नैनवाल- थानाध्यक्ष गैरसैंण।

2- उ.नि. संपूर्णानंद जुयाल।

3- म.उ.नि. मीनाक्षी बिष्ट।

4- उ.नि. लक्ष्मण दत्त जोशी।

5- कां. 43 ना.पु. रविन्द्र सिंह।

6- कां. 96 ना.पु. सत्यपाल।

7- कां. 125 ना. पु. आशीष।

8- म.का. 41 ना. पु. अफरोज।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->