हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 21 प्रशिक्षार्थियों फंसे द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में, मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री से की बात।
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 21 प्रशिक्षार्थियों के द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है।
बचाव के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को घटना से अवगत कराया व बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता दी जायेगी।
हिमस्खलन के कारण फंसे प्रशिक्षार्थियों को शीघ्र सकुशल निकालने के लिए NIM, NDRF, SDRF, जिला प्रशासन, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य को किया जा रहा है ।