रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो
ग्राम पंचायत त्यूंखर की भागदेई देबी पत्नी छोटा सिह ने जखोली पुलिस चौकी मे रघुबीर लाल के खिलाफ गाली गलौज व जान से मार देने की धमकी से सम्बन्धित एफआईआर दर्ज।
भागदेई देबी स्कूल मे है भोजन माता , रघुबीर लाल द्वारा स्कूल मे आकर बच्चों के मध्यान्हन भोजन जहर डालकर भोजन माता को फंसाने की बात।
रघुवीर लाल है एक झगड़ालू व हिसंक प्रवृत्ति का व्यक्ति।
जखोली- वर्तमान समय मे गांवो मे शराब का प्रचलन इतना बढ़ गया कि शराब पीकर खुले आम मां बहिनो व शरीफ लोगो के साथ आये दिन गाली ग्लोज,भद्दे भद्दे शब्दो का प्रयोग करना आम हो गया।
आपको अवगत कर दे विकासखंड जखोली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत त्यूंखर मे रघुवीर लाल पुत्र हिकमती लाल ने बीते 31अगस्त की रात्री लगभग 8 को शराब पीकर छोटा सिह पुत्र स्वर्गीय सुरबीर सिह के घर पर जाकर छोटा सिह के घर गया जब रघुबीर लाल इनके घर पर गया तब छोटा सिह की पत्नी श्रीमती भागदेई देबी अपने तीनों बच्चो के साथ अपने घर मे मौजूद थी। रघुबीर लाल का इनके साथ ये पहली बार नही बल्कि कई इस परिवार के घर जाकर गाली ग्लोज करना व मारपीट पर उतारु होना पहले भी हो चुका है।
ज्ञात हो कि रघुबीर लाल का छोटा सिह के मकान के आगे से अपने घर जाने का रास्ता है, जब भी रघुबीर लाल इस रास्ते से गुजरता तो हमेशा ही गाली ग्लोल व जान से मारने की धमकी देता है। भागदेई देबी ने प्रेस को दिये बयान मे बताया कि रघुबीर लाल ने जिस रात को गाली ग्लोज, सहित जान से मारने की धमकी दी थी उसी समय मैने 112 नंवर पर काल भी की थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने इसके बावजूद भी हमारी कोई सुध नही ली। भागदेई देबी एक गरीब परिवार से है और त्यूंखर के रा प्रा वि मे भोजन माता है।
भागदेई देवी का पति मयाली मे एक छोटा सा खोखे मे खाना पीना बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है और अक्सर मयाली ही रहते है और मै अपने बच्चों के साथ घर मे अकेली रहती हूं ऐसी स्थित मे ये कभी भी हमे मार सकता है।
जिस सम्बन्ध मे कल दिनांक 01/9/2022 को जखोली चौकी मे रघुबीर लाल के खिलाफ भागदेई देबी ने एफआईआर दर्ज करायी है।भागदेई देबी ने एफआईआर मे बताया कि रघुबीर लाल 31 अगस्त की रात्री को लगभग 8 बजे मेरे मकान के आगे से अपने घर जाते जाते भद्दी गालियां दे रहा था और धमकी दे रहा था कि तू स्कूल मे भोजन माता है और स्कूल मे आकर खाने मे जहर डालूंगा और तेरे को फंसाऊगा
रघुबीर एक झगड़ालू, हिंसात्मक प्रवृत्ति का मनुष्य है आये दिन हर रोज झगड़ा करता है और यह भी कहता है कि पुलिस मेरी मुठी मे है। इस प्रकार रघुबीर लाल के ये शब्द पुलिस प्रशासन पर पर सवालिया निशान उठाते है इस व्यक्ति के कई मामले पुलिस चौकी जाते है लेकिन पुलिस चुपचाप खामोश रहती है ऐसी स्थिति मे पुलिस पर लोग सवालिया उठने तो लाजमी है।
वही भागदेई देबी ने कहा कि अगर मेरे और मेरे परिवार के साथ अगर कोई अप्रिय घटना घटेगी तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन,व शासन प्रशासन की होगी।


