सिद्धपीठ कुरुड़ मन्दिर में माँ नन्दा देवी की डोली कैलास के लिए विदाई

माँ नन्दादेवी लोकजात प्रत्येक वर्ष मनाई जाती है, सिद्धपीठ कुरुड़ मां नन्दा देवी का मंदिर,
खबर शेयर करें:

 प्रभात पुरोहित/ संवाद सहयोगी चमोली

जनपद चमोली के विकासखण्ड घाट स्थित सिद्धपीठ कुरुड़ मन्दिर में माँ नन्दा देवी की डोली कैलास के लिए विदाई का कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारम्भ हो गया है।



मां नन्दा पहाड़ की बेटी है और यहां रहने वाले सभी लोग मां नन्दा के प्रति अपार श्रद्धा रखते हैं जैसे अपनी बेटी को ससुराल भेजने की परंपरा पहाड़ में रही घर में तैयार होने वाली सभी खाद्य सामग्री, कपड़े, श्रृंगार सामग्री, भेंट ओर पिठाईं देकर मां नन्दा को कैलास के लिए विदा करने की परंपरा प्राचीनकाल से चली आ रही है।

मां नन्दा की कहानी यहां के लोकगीतों में गाई जाती है जो कि सम्पूर्ण वृतांत को अक्षरशः बताती हैं यह लोकगीत पारम्परिक होने के साथ साथ सभी के मन को छू लेने वाले हैं।

 सिद्धपीठ कुरुड़ में मां नंदा देवी लोकजात यात्रा 2022 के शुभ अवसर पर आयोजित मेले का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया साथ ही प्रदेश के  मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी द्वारा फोन कॉल के द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को नन्दादेवी लोकजात की शुभकामनाएं ओर माँ नन्दा देवी से उत्तराखण्ड की खुशहाली की कामना की गई।

इस शुभ अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह बिष्ट, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी श्री दलबीर दानू, ब्लाक की प्रथम महिला श्रीमति भारती देवी, मंडल अध्यक्ष श्रीं खिलाप सिंह नेगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री डी.पी पुरोहित एवम् कर्नल रावत, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष देवा नेगी, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, साथ ही नंदानगर के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण भी मौजूद रहे।

माँ नन्दा देवी के लोकगीत श्रीमती रामेश्वरी भट्ट के मधुर कण्ठ से-

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->