Commonwealth Games में पहला पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भाला फेंक खिलाड़ी बनी अन्नू रानी

राष्ट्रमण्डल खेल (कॉमन वेल्थ गेम्स) की पदक तालिका में भारत का स्थान,
खबर शेयर करें:

 Commonwealth Games में पहला पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भाला फेंक खिलाड़ी बनी अन्नू रानी।



बर्मिंघम: राष्ट्रमण्डल खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपना दम खम दिखाकर पदक तालिका में भारत के स्थान को शीर्ष 5 में बनाएं हुए हैं। नए कीर्तिमान स्थापित होने के साथ साथ पुराने रिकॉर्ड भी टूट रहे हैं।

अनु रानी ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया, वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश ही पहली महिला भाला फेंक खिलाड़ी बन गयीं। रानी ने अपने तीसरे प्रयास में 60 मीटर दूर भाला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया।


विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया की केलसे ली बार्बर ने 64.43 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता जबकि उनकी हमवतन मैकेंजी लिटिल 64.27 मीटर के थ्रो से दूसरे स्थान पर रहीं।   

 August 7, 2022 रानी से पहले राष्ट्रमंडल खेलों में काशीनाथ नायक और ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा पुरूषों की भाला फेंक स्पर्धा में क्रमश: कांस्य और स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। नायक ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में जबकि चोपड़ा ने 2018 गोल्ड कोस्ट में पदक जीते थे।

भारत 17 गोल्ड, 13 सिल्वर ओर 18 कांस्य पदक लेकर 5वैं स्थान पर है।

इस सूची में पहला स्थान 61 स्वर्ण पदक, इंग्लैंड 59 स्वर्ण पदक, तीसरे स्थान पर कनाडा 23 स्वर्ण ओर चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड 18 स्वर्ण पदक लेकर अपना स्थान शीर्ष पर हैं।

बता दें कि साल 2010 में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में  (India at the Commonwealth Games) भारत की झोली में सबसे ज्यादा मेडल गिरे थे। दिल्ली में खेले गए उस ऐतिहासिक गेम्स में भारत ने कुल मिलाकर 101 मेडल जीते थे, जो अबतक के इतिहास में भारत द्वारा कॉमनवेल्थ में जीते गए सबसे ज्यादा मेडल हैं। 2010 में भारत ने 38 गोल्ड मेडल जीतने का कमाल किया था। इसके अलावा पिछले 2018 के कॉमनवेल्थ में भारत ने 66 मेडल जीते थे। जिसमें 26 गोल्ड मेडल थे। इस बार भारतीय खेमा यकीनन अपने पुराने रिकॉर्ड से पिछड़ते हुए नजर आ रहा है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->