राजकीय इंटरमीडिएट कालेज जयंती कोठियाड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली का आयोजन।
Har Ghar Tiranga Abhiyan 2022 भारत सरकार द्वारा आजादी के 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया है। आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा Har Ghar Tiranga अभियान चलाया जा रहा है।
हर घर तिरंगा अभियान क्या है - अगर आप सोच रहे होंगे कि हर घर तिरंगा अभियान क्या है तो आपको बता दें संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है।
स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ हमारा निजी संबंध स्थापित करता है, बल्कि यह राष्ट्र-निर्माण के प्रति हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का आह्वान करना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। Har Ghar Tiranga Date 2022 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक निर्धारित किया गया है।
इसी क्रम में आज राजकीय इण्टर मीडिएट कालेज जयंती कोठियाड़ा के छात्र छात्राओं द्वारा सांकला बाजार में रैली निकाल कर जनजागरूकता रैली निकाली और हर घर में आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत राष्ट्र ध्वज फहराया जा सके के लिए आवाहन किया गया। प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र प्रसाद थपलियाल ने सभी छात्र-छात्राओं और उपस्थित गणमान्य नागरिकों को आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनायें दी व आजादी के अमृत महोत्सव के बारें में विस्तार से बताया राष्ट्र सर्वोपरि है राष्ट्र से बड़ा कुछ नहीं है, हम अपने देश की आजादी के लिए शहीद हुए अमर शहीदों और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन अपनी सेवा और समर्पण के माध्यम से दें यही भावना हमारे देश को चिरन्तर उन्नति और खुशहाली देगी।
इस मोके पर उपस्थित भूपेंद्र भंडारी ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना हम सभी के मन में है और अपने राष्ट्र ध्वज को अपने घर के साथ साथ प्रत्येक घर में राष्ट्र ध्वज फहराया जाय के लिए आवाहन करेंगे जिससे कि आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत प्रत्येक घर में राष्ट्र ध्वज लगाया जाय। हम अपना योगदान देश हित में किस प्रकार दें पर हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करके ही दे सकते हैं।
इस अवसर पर शैलेन्द्र थपलियाल प्रधानाचार्य, अखिलेश चंद्र मैठाणी, दीपक डिमरी, अनसुइया प्रसाद ममगाईं, धनंजय भण्डारी, , प्रकाशचंद्र, मनमोहन सिंह गुसाईं, गोपाल आर्य, आशीष रावत, शेर सिंह, दीपक बुटोला, रंजना देवी, राजेश्वर प्रसाद चमोली, गीता देवी, धनीलाल, भूपेंद्र भंडारी नेता प्रतिपक्ष क्षेत्र पंचायत विकासखंड जखोली, आशाराम थपलियाल, अनीता कोठारी, राजेश्वरी राणा, और सुनील कोठारी उपस्थित रहे।