सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के निधन पर कई संगठनों ने किया गहरा शोक व्यक्त

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हिरामणी ममगांई 78 वर्ष का देहरादून के हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में निधन होने ,
खबर शेयर करें:

रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के निधन पर कई संगठनों ने किया गहरा शोक व्यक्त।


जखोली। राजकीय होम्यौपेथिक चिकित्सालय हर्रावाला देहरादून में कार्यरत जखोली निवासी डा.शैलेन्द्र ममगांई के पिताजी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हिरामणी ममगांई 78 वर्ष का देहरादून के हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में निधन होने पर क्षेत्रीय सामाजिक व विभिन्न शैक्षिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृत आत्मा को श्रद्धांजलि व्यक्त की है। 

   स्वर्गीय ममगांई अपने पीछे शिक्षिका पत्नी, तीन पुत्र डा.शैलेन्द्र ममगांई, प्रवक्ता संजय ममगांई व शिक्षक विमल ममगांई के साथ तीन शिक्षिका पुत्रवधू व पौत्र पौत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

   मंगलवार को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी घाट पर अन्त्येष्टि में उनके ज्येष्ठ पुत्र डा.ममगांई, संजय ममगांई व विमल ममगांई ने चीता को मुखाग्नि दी है। 

    उनके निधन पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, जिपं अध्यक्ष सुमन्त तिवाड़ी, प्रधानाचार्य बजीरा शिव सिंह रावत, राशिसं पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भण्डारी, उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर के अधीक्षक डा.गोविन्द पुजारी, डा.लोकेश सलूजा, प्रो.महावीर नेगी,   डॉ प्रकाश ममगांई, गिरीश ममगांई, श्रीनगर कांग्रेस नगर अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र सिंह पुण्डीर, पीसीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष वृजेश भट्ट, उत्तराखण्ड कर्मचारी संघ के संरक्षक राजेन्द्र सिंह भण्डारी, फार्मासिस्ट दीपक राणा, फार्मासिस्ट सतीश काला, शिक्षक बीरेंद्र सिंह राणा, जसपाल सिंह चौहान, गम्भीर सिंह रौतेला, प्र अ राकेश पंत, रतनमणी ममगांई, राजेन्द्र प्रसाद ममगांई, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, पूर्व क्षेपंस पांजणा कुन्दन सिंह रावत, पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह रौतेला, कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह गुसाईं, सेनि.प्रधानाचार्य चण्डी प्रसाद चमोली, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र थपलियाल, डॉ पुष्पानन्द चमोली, से.नि.प्रधानाध्यापक परमानन्द घिल्डियाल, प्र अ पारेश्वर चमोली, युद्धवीर सिंह राणा, श्रीकृष्ण ममगांई आदि ने शोक व्यक्त किया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->