रामरतन सिह पवांर/गढ़वाल ब्यूरो......
05 जुलाई को ग्राम खलियाण के राजकीय इंटर कालेज मे जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे तहसील दिवस का होगा आयोजन।
जखोली- विकासखंड जखोली के अन्तर्गत स्थान ग्राम खलियाण के राजकीय इंटर कालेज मे 05 जुलाई को जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग की अध्यक्षता मे तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। आपकों अवगत करा दे कि इस तहसील दिवस को 2022 के रोस्टर जुलाई के प्रथम मंगल को जखोली तहसील सभागार मे होना था,लेकिन रोस्टर मे बदलाव करते हुए तहसील दिवस का आयोजन खलियाण मे किया जायेगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी जखोली के अनुसार तहसील दिवस का आयोजन ठीक 11 बजे से किया जायेगा। बांगर मे होने वाले तहसील दिवस मे उपजिलाधिकारी जखोली ने लोगो से व्यक्तिगत रुप से भी भाग लेने का अनुरोध किया है। साथ ही तहसील दिवस मे भाग लेने हेतू रुद्रप्रयाग के समस्त विभागों को भी लिखित सूचना दी गई है।
05 जुलाई को होने वाले तहसील दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सम्धित विभागो के अधिकारियों को सूचना भेजी गई है।