साइबर ठगी के शिकार व्यक्तियों को साइबर सेल ने पहुंचाई राहत, लौटाए ₹ 1,21,60

साइबर सेल चमोली व वर्चुअल पुलिस थाना द्वारा लगातार साइबर ठगी से बचने के लिए जनता को जागरूक करने के पश्चात भी
खबर शेयर करें:

 रामरतन पँवार/गढ़वाल ब्यूरो।


साइबर ठगी के शिकार व्यक्तियों को साइबर सेल ने पहुंचाई राहत, लौटाए ₹  1,21,600/

   


 चमोली-साइबर सेल चमोली व वर्चुअल पुलिस थाना द्वारा लगातार साइबर ठगी से बचने के लिए जनता को जागरूक करने के पश्चात भी लोग चेतावनी पर गौर ना कर ठगी के शिकार हो रहे हैं।  पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा  साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु गठित साइबर सेल द्वारा  जनपद में साइबर फ्रॉड सम्बन्धी किसी भी शिकायत पर  क्षेत्राधिकारी साइबर सुश्री नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में तत्परता से कार्य करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों के खाते में धनराशि वापस करायी जा रही है। इसी क्रम में  दिनाँक 12/07/2022 को सतेन्द्र सिंह निवासी गोपेश्वर   कि लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हैं के द्वारा साइबर सेल को जानकारी दी कि उनकी पत्नी को किसी अज्ञात व्यक्ति को कॉल आया जिसके द्वारा स्वंय को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताकर उनका बच्चा होनें पर उन्हें रुपये मिलने हैं  जिसके लिए उन्हें अपनी निजी जानकारी साझा करने हेतु कहा गया जिसके पश्चात उनके द्वारा ओटीपी साझा किया गया व उनके साथ ₹ 9,600/- की ठगी हो गयी।


2- दिनाँक 18/07/2022 को खिलाफ राम निवासी जूनीधार पो0 चेपड़ों थाना थराली द्वारा थाना थराली  पर आकर शिकायत दर्ज करवायी कि *किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा परिचित बनकर खाते में पैंसे भेजने के नाम पर पेटीएम के जरिए 1,12,000/- की धोखाधड़ी कर दी है।* थाना थराली द्वारा उक्त शिकायत तत्काल साइबर सेल को प्रेषित की गयी।

उक्त दोनों शिकायतों पर साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित कंपनियों से पत्राचार व तकनीकी मदद से *उक्त व्यक्तियों के खाते में क्रमश: ₹ 9,600 व ₹ 1,12,000 कुल ₹  1,21,600/-    वापस करवाए गए। शिकायतकर्ताओं  द्वारा साइबर सेल का आभार प्रकट करते हुए भविष्य मे ठगों से सचेत रहने एवं अपने परिचित लोगों को भी जागरुक करने का वादा किया। वही पुलिस द्वारा आगाह किया है। 

1- अगर कोई आज्ञात व्यक्ति के काल और मेसेज से सावधान रहे।


 2-अपना पारसवर्ड ,ओटीपी व सी वी वी शेयर न करे।


3-अंजान लिंक आनलाईन जाँब आफर से समन्धित लिंक पर क्लिक भूलकर भी न करे।


3- आपके साथ किसी प्रकार का साईबर फ्रांड हुआ हो तो तुरनत हेल्पलाइन1930 पर संपर्क करे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->