रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।
काग्रेंस पार्टी 9अगस्त से राज्य भर मे शूरु करेगी भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा।
जिला काग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर सिह बिष्ट की अध्यक्षता मे हुआ बैठक का आयोजन।
भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की तैयारियों के संबध में रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस की एक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में रुद्रप्रयाग में आहूत की गई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर पूरे देश की तरह उत्तराखण्ड की हर विधानसभा में भी दिनांक 9 अगस्त 2022 से लेकर 15 अगस्त 2022 तक यात्राओं का आयोजन किया जायेगा।
रुद्रप्रयाग जिले में भी भी जिला कांग्रेस कमेटी, रुद्रप्रयाग द्वारा आहूत भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा दिनांक 9 अगस्त को रुद्रप्रयाग से आरम्भ होगी।
जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करन माहरा जी के भी यात्रा के शुभारम्भ कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग आने की सम्भावना है।
इसके बाद दो दिन यात्रा रुद्रप्रयाग विधानसभा में तथा दो दिन केदारनाथ विधानसभा में चलेगी। दिनांक 15 अगस्त 2022 को भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का समापन स्वतंत्रता संग्राम के एतिहासिक स्थल ककोड़ा खाल में होगा।
यात्रा के आयोजन के लिए रुद्रप्रयाग जिले के लिए प्रभारी पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत और सह प्रभारी प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल को बनाया गया है।
भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा के लिए रुद्रप्रयाग जिले के पर्यवेक्षक प्रो0जीत राम, पूर्व विधायक थराली ने कहा कि , एक ओर कुछ दल छद्म राष्ट्रवाद को फैला कर देश को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया है।
वर्तमान में देश के प्रति कांग्रेस की जिम्मेदारी इस समय और बड़ जाती है। देश को जोड़ने के लिए कांग्रेस भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है।
यात्रा हेतु सह पर्यवेक्षक धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि, आजादी के 75 वें साल में पूरे देश में हो रही इस यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में बहुत उत्साह है।
आज बैठक में मनोज रावत पूर्व विधायक, प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र झिंक्वाण, प्रदीप बगवाड़ी, योगम्बर सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कण्डारी, गणेश तिवारी, जिला प्रवक्ता नरेन्द्र बिष्ट, देवेश्वरी नेगी, सेवा दल प्रदेश महामंत्री दिनेश चन्द्र ममगाई, ब्लाक अध्यक्ष हरीश गुसांई, नगर अध्यक्ष रुद्रप्रयाग प्रशांत डोभाल, अगस्त्यमुनि भूपेन्द्र राणा व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद गुसांई, ब्लाक अध्यक्ष रुद्रप्रयाग विजयपाल जगवाण, उपाध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह राणा, राजेश थपलियाल , बिजेन्द्र बत्र्वाल, महिपाल कुंवर, कुंवर लाल , अंकुर रावत, सूरज नेगी, गोपी रौथाण, रवि सिन्दवाल, दीपक भण्डारी, नरेन्द्र रावत आदि सम्मलित थे।