रामरतन सिह पंवार/गढ़वाल ब्यूरो।
श्रद्धा सद्भावना मस्ती और भाईचारे का है त्यौहार
रंगो से जोड़े मोहब्बत के तार, हर तरफ हो रंगो की बहार
हैप्पी होली।
उपवा के तहत पुलिस परिवार की महिलाओं एवं पुलिस महिला कर्मियों को दिया गया ऑर्गेनिक कलर व गुजिया बनाने का प्रशिक्षण, होली मिलन क्रार्यकम का किया गया आयोजन।
चमोली-उत्तराखण्ड पुलिस परिवारों के कल्याण हेतु गठित उत्तराखण्ड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) की अध्यक्षा डॉ0 अलकनन्दा अशोक महोदया के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे महोदया के मार्गदर्शन में दिनांक 16 मार्च 2022 को आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस लाईन गोपेश्वर में पुलिस परिवार की महिलाओं व महिला पुलिस कर्मियों को ऑर्गेनिक गुलाल व गुजिया बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। उपस्थित महिलाओं एवं महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के फूलों का प्रयोग कर ऑर्गेनिक गुलाल तैयार किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुश्री नताशा सिंह द्वारा महिलाओं को ऑर्गेनिक कलर के फ़ायदे और जीवन में इनकी उपयोगिता के बारे में बताते हुए इनका अधिक से अधिक उपयोग करने के सुझाव दिये साथ ही अन्य केमिकल से बने रंगो या पदार्थो से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों व इससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। इस बार होली के पावन पर्व पर ऑर्गेनिक कलर का ही प्रयोग करने हेतु बताया गया।
तत्पश्चात होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करते हुए महिलाओं के द्वारा होली के गीत गाये गये व नृत्य का कार्यक्रम भी हुआ। प्रशिक्षण में तैयार किए गए ऑर्गेनिक गुलाल का महिलाओं द्वारा एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई।
प्रशिक्षण में बनाई गई गुजिया होली मिलन में उपस्थित महिलाओं व बच्चों को वितरित की गई। उक्त कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिला एवं महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।
इस दौरान प्रभारी महिला हेल्पलाइन उपनिरीक्षक मीता गुसांई, म0का0 अनीता, म0का0 पिंकी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।