उत्तराखंड सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फ़रवरी 2022 को मतदान हो गया था। जिसमें की सभी प्रत्याशियों ने अपनी उपलब्धि व भविष्य में अपने द्वारा जनता के मुद्दों पर कार्य करने की रणनीति को मतदाताओं को बताकर मतदाताओं पक्ष अपील की थी ।
अब 10 मार्च 2022 को मतगणना के दिन स्थिति साफ़ होगी की किस प्रत्याशी के पक्ष में मतदाता अधिक थे जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। उत्तराखंड गठन के बाद से पहली बार 2002 से 2017 तक मतदाताओं का रुझान देखें तो बहुत कुछ स्पष्ट हो जाता है कि रुद्रप्रयाग के मतदाता दल विशेष को न देखकर अपना मतदान करते हैं।
| वर्ष | उम्मीदवार का नाम | पार्टी | विजेता/उपविजेता | प्राप्त कुल मत | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|---|
| 2002 | मातबर सिंह कण्डारी | भाजपा | विजेता | 15,031 | 38% |
| 2002 | गजेंद्र सिंह | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 9,275 | 23% |
| 2007 | मातबर सिंह कण्डारी | भाजपा | विजेता | 16,394 | 34% |
| 2007 | वीरेंद्र सिंह बुटोला | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 9,374 | 19% |
| 2012 | हरक सिंह रावत | कांग्रेस | विजेता | 15,469 | 30% |
| 2012 | मातबर सिंह कण्डारी | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 14,143 | 27% |
| 2017 | भरत सिंह चौधरी | भाजपा | विजेता | 29,333 | 50.42% |
| 2017 | लक्ष्मी राणा | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 14,701 | 25.27% |
रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट उत्तराखंड की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है।
रुद्रप्रयाग विधानसभा की इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक भरत सिंह चौधरी काबिज हैं, वहीं एक बार फिर विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है, ऐसे में इस बार किस पार्टी की रुद्रप्रयाग विधानसभा में जीत की हवा है। इसका अंदाजा सर्वे के बाद आसानी से लगाया जा सकेगा, ऐसे में अब फैसला जनता पर ही है, सर्वे में हिस्सा लेने के लिए अब सबका स्वागत है, सर्वे में हिस्सा लेने के लिए नीचे पोस्ट पर जाऐं।
सर्वे के नियम-
1- सर्वे में एक व्यक्ति एक ही बार वोट देकर अपनी राय दे पायेगा।
2- सर्वे 06 मार्च 9:30 रात्रि से 09 मार्च 2022 अपराह्न 03:00 तक चलेगा।
3- सर्वे में अपनी राय देने के लिए अपनी पसंदीदा पार्टी के उम्मीदवार के नाम और चुनाव निशान सलेक्ट कर काला निशान के वोट बटन पर क्लिक करें।
4- सर्वे में आप बढ़ते-घटते परिणामों को भी लगातार देख सकते हैं।

