भाजपा और काग्रेंस की कुनितियो के चलते आम जनता परेशान-कामरेड सुधीर रौथाण

भाजपा और काग्रेंस की कुनितियो के चलते आम जनता परेशान-कामरेड सुधीर रौथाण, रुद्रप्रयाग विधानसभा चुनाव 2022, केदारनाथ विधानसभा चुनाव 2022,
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल 

भाजपा और काग्रेंस की कुनितियो के चलते आम जनता परेशान-कामरेड सुधीर रौथाण।

रुद्रप्रयाग विधानसभा चुनाव के लिए केवल दस दिन का समय शेष बचा हुआ है। जिससे चुनाव मैदान मे उतरे विभिन्न दलो के प्रत्याशी पूरे दल बल के साथ अपने-अपने प्रचार-प्रसार के 

लिए अब वोटरो को अपने पक्ष मे मतदान करने हेतु गांव गांव जाकर अपने पक्ष मे वोट माँग रहे है।वही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से चुनाव लड़ रहे सुधीर रौथाण भी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान मे उतर चुके है।

यही नही कि भाकपा पहली बार चुनाव मैदान मे उतर रही हो, आपको बता दे की इस पार्टी चुनाव लड़ना बहुत पुराना इतिहास रहा, जिसमे कामरेड  गोविन्द सिह नेगी, पूर्व विधायक टिहरी कामरेड विधासागर नौटियाल पूर्व विधायक देवप्रयाग जैसे महान क्रांतिकारी कम्युनिस्ट पार्टी से विधायक रह चुके है।

साथ ही भाकपा प्रत्याशी सुधीर रौथाण ने कहा कि राज्य निर्माण के दो दशक बीत जाने के बावजूद भी भाजपा, काग्रेस दोनो ने लूट-खसोट की राजनीति करके पृथक राज्य की अवधारणा को नष्ट कर दिया है। राज्य मे सुनियोजित विकास के विजन का अभाव है, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार मौजूदा सरकार द्वारा जनता पर महँगाई व कुनितिया थोपी गयी है। 

जनसंघर्षों के इतिहास मे कम्युनिस्ट पार्टी चुनावों मे भागीदारी निभाती रही और अविभाजित उतरप्रदेश मे टिहरी,  देवप्रयाग क्षेत्र से जनता के द्वारा विधायक चुनकर उतर प्रदेश विधानसभा भेजा।

कामरेड रौथाण ने कहा कि भाजपा, काग्रेंस दलबदल फैशन बना चुके है,एक नेता अनेक चेहरा लेकर घुम रहा है। जिस कारण से रूद्रप्रयाग की जनता अपने को बार ठगा सा महसूस करती है।यही ही नही बारी-बारी भाजपा, काग्रेंस ने जनता को लूटने का काम किया।

तथा सी पी आई ने हमेशा ही जनसंघर्षों का रास्ता अपनाकर जनता के मुद्दों को हमेशा प्रमुखता से उठाया। कामरेड सुधीर रौथाण ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान सरकार घर-घर जल योजना के नाम पर केवल हर नल बिना घर जल ही सिमट कर रह गयी।

आल वेदर की पोल पहले ही बरसात मे खुल गयी,रोजगार के नाम पर डबल इजंन की सरकार का नकारापन जग जाहिर हो गया। सात लाख बेरोजगारों को रोजगार देने वाली भाजपा  सरकार का रवैया झूठ को सच सावित करने वाला रहा।

क्षेत्रीय विकास मे सैनिक स्कूल दिग्धार (बड़मा) आई टी आई चिरबटिया, बरसीर से बधाणी मोटर मार्ग बदहाल, महाविद्यालय जखोली और रूद्रप्रयाग बदहाल, शिक्षक एवं पुरानी पेन्शन जैसे तमाम माँगे पूर्ववर्ती काग्रेंस और भाजपा सरकार आइना दिखाते रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->