रूप सिंह रावत/ सतपुली
विधानसभा चुनाव 2022 में चौबट्टाखाल विधानसभा से किस दल के प्रत्याशी के सिर पर सजेगा विधायक का ताज ।
विधानसभा चुनाव 2022 में चौबट्टाखाल विधान सभा के मतदाता किस पार्टी के पक्ष में हैं विधानसभा चुनाव 2022 अब निकट है, विधानसभा चुनाव में कई प्रत्याशी इस बार चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में हिमालय की आवाज न्यूज पोर्टल द्वारा सोशल मीडिया में इस सर्वे के माध्यम से चौबट्टाखाल विधानसभा में सबसे लोकप्रिय पार्टी को लेकर जनता की राय ली जा रही है।
चौबट्टाखाल विधानसभा की इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक सतपाल महाराज काबिज हैं, वहीं एक बार फिर विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है, ऐसे में इस बार किस पार्टी की चौबट्टाखाल विधानसभा में जीत की हवा है। इसका अंदाजा सर्वे के बाद आसानी से लगाया जा सकेगा, ऐसे में अब फैसला जनता पर ही है, सर्वे में हिस्सा लेने के लिए अब सबका स्वागत है, सर्वे में हिस्सा लेने के लिए नीचे पोस्ट पर जाऐं।
सर्वे के नियम-
1- सर्वे में एक व्यक्ति एक ही बार वोट देकर अपनी राय दे पायेगा।
2- सर्वे 15 जनवरी 05 :30 अपराह्नन से 17 जनवरी 2022 अपराह्नन 5 :30 तक चलेगा।
3- सर्वे में अपनी राय देने के लिए अपनी पसंदीदा पार्टी की फोटो सलेक्ट कर काला निशान के वोट बटन पर क्लिक करें।
4- सर्वे में आप बढ़ते-घटते परिणामों को भी लगातार देख सकते हैं।