ईवीएम एवं वीवीपेड्स मशीनों की सुरक्षा के लिए बनाए गए वेयर हाउस का निरीक्षण- Inspection of warehouse built for the safety of EVM and VVPeds machines

खबर शेयर करें:

राजेश भट्ट/ रुद्रप्रयाग 

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा  ईवीएम एवं वीवीपेड्स मशीनों की सुरक्षा के लिए बनाए गए वेयर हाउस का निरीक्षण

 आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपादित कराने के लिए ईवीएम एवं वीवीपेड्स मशीनों की सुरक्षा के लिए बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाॅल कैंपस अगस्त्यमुनि में बनाए गए वेयर हाउस का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर ईवीएम एवं वीवीपेड्स मशीनों के रख-रखाव हेतु की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


      निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों विधान सभा के आर.ओ. व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम एवं वीवीपेड्स मशीनों के लिए एफएलसी हाॅल में जो भी व्यवस्थाएं की जानी हैं वह सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिता एवं लापरवाही न बरती जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वेयर हाउस में ईवीएम एवं वीवीपेड्स की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरा को जल्द से जल्द लगाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने वेयर हाउस में जनरेटर से भी विद्युत कनैक्शन को जोड़ने के भी निर्देश दिए। उन्होंने वेयर हाउस सहित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा कैंपस की बेहतर साफ-सफाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।  

      इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी/आर.ओ. रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग हितेश पाल, सहायक अभियंता आशीष बहुगुणा, सहायक निर्वाचन अधिकारी एस.एस. डोभाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।                                                          

               जिला सूचना अधिकारी,  रुद्रप्रयाग।

                                                      

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->