रुद्रप्रयाग विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान के लिए कसी कमर

रुद्रप्रयाग विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान के लिए कसी कमर,
खबर शेयर करें:

  रामरतन सिह पवांर/जखोली

रुद्रप्रयाग विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान के लिए कसी कमर।

जखोली। कांग्रेस पार्टी ने रुद्रप्रयाग विधान सभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल ने मयाली और सौंराखाल में विधानसभा चुनाव के लिए  कार्यालय भी खोला।

 इस दौरान कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र सकलानी व बुद्विजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव सिंह रावत ने विधिवत कार्यालय का रिबन काटकर शुभारंभ कर समस्त कार्यकर्ताओं को आदर्श आचार संहिता व कोविड 19 गाइड लाइन के नियमों के तहत चुनाव प्रचार व जनसंपर्क अभियान में जुट जाने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के बूथ   एवं गांव गलियों तक कार्यकर्ताओं ने  वर्तमान सरकार की नाकामियों  से समन्धित पार्टी प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल के पक्ष में जनता से मत एवं समर्थन देने की बात कार्यकर्ताओं से कही। 

साथ ही  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसंपंर्क में तेजी लाने के लिए सुमाड़ी,तुनेटा,मयाली व जखोली  के साथ ही पट्टी भरदार व धनपुर, रानीगढ, बचणस्यूँ में भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा काग्रेंस पार्टी के पक्ष मतदान किये जाने के सन्दर्भ  मे जनसंपर्क में तेजी लाने का आह्वान किया है।

 इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र सकलानी,बुद्विजीवी प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष शिवसिंह सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य  राजेन्द्र सेमवाल, क्षेपंस आशीष नेगी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र कुंवर,प्रधान  पंकज  थपलियाल, कपूर सिंह पंवार, डा.गोपाल काला, पूर्व क्षेपंस युद्ववीर राणा, पंकज नेगी, पूर्व प्रधान मयाली हरीश पुण्डीर, जयदीप पंवार, द्वारिका भट्ट, त्रेपन सिंह भण्डारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->